Posts

सोमवार को इन 9 राज्‍यों में बारिश की संभावना, देखें नाम

Image
देश में इन दिनों गरमी के साथ-साथ बारिश भी देखी जा रही है। बीते सप्‍ताह कई राज्‍यों में बारिश हुई। आगे का अनुमान यह है कि नए सप्‍ताह की शुरुआत भी बारिश से ही हो रही है। 13 अप्रैल, सोमवार को देश के 9 राज्‍यों में बारिश हो सकती है। यहां देखें इनके नाम।  1. पंजाब  2. हरियाणा  3. दिल्‍ली-एनसीआर  4. राजस्‍थान  5. उत्‍तर प्रदेश  6. जम्मू-कश्मीर  7. हिमाचल प्रदेश  8. लद्दाख  9. उत्तराखंड  अब जानिये मौसम की विस्‍तृत जानकारी  - अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी छिटपुट बारिश होने या गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।  - पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

UP में भी बढ़ सकता है 30 अप्रैल तक लॉकडाउन, 2 कैटेगरी में बांटे जाएंगे जिले

Image
12 अप्रैल 2020 लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के लॉकडाउन उनको बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार तो बैठक के बाद तय किया कि उत्तरप्रदेश में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाने से पहले दो वर्गों में प्रदेश के जिले बांटे जा सकते हैं। पहला वर्ग वह जहां पर करोना संक्रमण एक भी मरीज सामने नहीं आए हैं और दूसरा वर्ग वह जहां पर करोना संकरण के मरीज सामने आए हैं।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक करते हुए तय किया कि उत्तरप्रदेश में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन इसके लिए प्रदेश को दो वर्ग में बांटा जाए।  इसमें ए वर्ग में वे जिले हैं, जहां 14 अप्रैल तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इन जिलों को ग्रीन जोन माना जा रहा है। वहीं वर्ग बी में प्रदेश के वे जिले जहां पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। या फिर व

शाजा मोरानी की Corona रिपोर्ट नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

Image
                                                                                                                                                              12 अप्रैल 2020  मुंबई। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी की कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 रिपोर्ट के नकारात्मक आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से वापस लौटी शाजा में कोरोना का लक्षण नहीं दिखा था लेकिन सात अप्रैल को नानावटी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनमें इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। परिवार के एक विश्वस्त ने बताया, शाजा को अस्पताल से शनिवार को छुट्टी दे दी गई और वह एहतियातन अपने घर में अगले 14 दिन तक पृथकवास में रहेंगी। शाजा के अस्पताल में भर्ती होने के तत्काल बाद उनकी बहन और अभिनेत्री जोआ और पिता करीम में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्यपाल ने जन्मदिन पर राजभवन में लगाया हरसिंगार का पौधा

Image
भोपाल : रविवार, अप्रैल 12 राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कोरोना वायरस संकट के कारण अपना जन्मोत्सव नहीं मनाया। उन्होंने राजभवन परिवार के आग्रह पर जवाहरखंड परिसर में औषधीय गुण सम्पन्न हर सिंगार का पौधा लगाया। हर सिंगार पौधे  की  विशेषताएं हरसिंगार का फूल पश्चिम बंगाल राज्य का राजकीय पुष्प है। इस खुशबूदार सफेद, गुलाबी रंग के फूल को देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। पौराणिक एवं लोक कथाओं में भी हरसिंगार पुष्प की महत्ता का उल्लेख है। यह पौधा केवल रात में खिलता है। सुबह इस पौधे के सारे फूल झड़ जाते हैं। इस पौधे का वानस्पतिक नाम निक्टेंथस आर्बरट्रिस्टिस है। हर सिंगार का औषधीय उपयोग हरसिंगार पौधा जोड़ों के दर्द, साइटिका आदि अन्य रोगों के इलाज में लाभकारी है। आयुर्वेद में इस पौधे के फूल, पत्तियां, छाल, बीज की बहुत मांग है। हरसिंगार का पौधा हृदय रोग, ज्वर, सूखी-खांसी, अस्थि-मज्जा में रक्त को साफ करने में, गठिया रोग, घाव का इलाज, त्वचा विकारों, मधुमेह, पाचन शक्ति बढ़ाने, तनाव दूर करने आदि में भी काम आता है।

MP के लोगों को बेवकूफ बना रही है BJP, राज्य में न कोई मंत्रिमंडल, न स्वास्थ्य मंत्री : कमलनाथ

Image
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने भाजपा पर मध्य प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कोरोना संकट के चलते अभी तक ना तो मंत्रिमंडल का गठन हुआ है, ना ही स्वास्थ्य मंत्री या गृहमंत्री का प्रभार किसी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं और इस तरह का उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने देश में कोरोना संकट के लिए भाजपा नीत केन्द्र सरकार को जिम

अमेरिका में H-1b visa पर काम कर रहे भारतीयों की नौकरी पर खतरा

Image
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका में एच-1बी वीजा (H-1b visa) पर काम कर रहे हजारों भारतीय नागरिकों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है और ऐसे में उनके हितों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दखल देना चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने पहले मलेरिया की दवा के निर्यात के संदर्भ में इंडिया फर्स्ट की नीति पर समझौता किया और अब उसके लिए जरूरी है कि वह अमेरिका में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की जीविका की सुरक्षा करे। उन्होंने एक बयान में कहा, एच-1बी वीजा पर 3,09,986 भारतीय काम कर रहे हैं। अब 75 हजार भारतीय नागरिकों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि अमेरिकी सरकार से बातचीत के जरिए यह सुनिश्चित किया जाए कि नौकरी जाने की स्थिति में एच-1बी की मियाद 60 दिन की बजाय 180 दिन के लिए बढ़ाई जाए ताकि संबंधित व्यक्ति वैकल्पिक नौकरी तलाश सके। उन्होंने कहा, हमारी मांग यह भी है कि मोदी सरकार यह सुनिश्चित करे कि नौकरी गंवाने वाले हर भारतीय को वहां कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से जुड़े कदमो

दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत मौसम की मार

Image
राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत मौसम की मार से जूझ रहा है। बारिश के चलते ठंड के तेवर और तीखे हो गए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। सूर्यदेव ने भी बादलों और कोहरे की चादर ओढ़ रखी है। लोग धूप के लिए तरस गए हैं। अन्नदाता किसान अपनी फसलों को लेकर भी काफी चिंतित है। ट्रेनें समय पर नहीं चल रही हैं, हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस स्थिति का असर लोगों की जिंदगी पर भी हो रहा है। कोई बर्फबारी के कारण सड़क बंद होने से फंसा हुआ है तो किसी को लंबे समय से ट्रेन के आने का इंतजार है।