Posts

Showing posts with the label MP

कोरोना वायरस के चलते शासन प्रशासन के साथ-साथ पत्रकार भी मैदान में, कहीं खाना तो कहीं माकस बाटते नजर आए।

Image
शेख़ नदीम@ रिपोर्टर सामना टीवी भोपाल। कोरोना वायरस के चलते शासन प्रशासन दिन-रात ताबड़तोड़ मेहनत करके लोगों  लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए प्रयास कर रहा है और गरीब बेसहारों को फुटपाथ ओं और उनके घरों पर खाना पहुंचा रहा है वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जाने-माने पत्रकार जाहिद मीर जो कि बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं पत्रकारिता के साथ-साथ समाज की सेवा में भी हमेशा तत्पर रहते हैं । कोरोना महामारी के चलते पत्रकारिता जगत में तो अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से कर ही रहे हैं साथ ही पैदल चलकर सड़कों के किनारे लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं उन्हें सोशल डिस्टेंस बनाने एवं हाथों को सैनिटाइज करने और घरों में रहने की सलाह भी दे रहे हैं साथ ही कई गरीब बेसहारा  लोगों को खाना भी पहुंचा रहे हैं । Add caption आपको बता दें  जाहिद मीर पहले से ही सोशल वर्किंग में आगे रहे हैं और कोरोना महामारी के चलते वह किसी के बिना  डोनेशन के  अपने खर्च पर लोगों को माकस और खाना मुहैया करा रहे हैं साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि वह सोशल डिस्टेंस बनाए रखें ...हाथों को स...

मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के उत्कृष्ट आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया होंगे भोपाल के नये कलेक्टर

Image
भोपाल-मुख्यमंत्री और सीएस की गुड़ बुक में शामिल मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के उत्कृष्ट आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया होंगे भोपाल के नये कलेक्टर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशानिक सर्जरी की तैयारी प्रारंभ कर दी है।जिसके तहत पहले राजगढ़,फिर इंदौर और अब भोपाल कलेक्टर को बदलने की पूरी तैयारी हो गयी है और इसी क्रम में 2009 बैच के उत्कृष्ट ईमानदार और कई नवाचारों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर स्कॉच अवार्ड जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की शैली रखने वाले युवा,ईमानदार और तेज़ तर्रार अफसर की इमेज रखने वाले अविनाश लावानिया को कलेक्टर भोपाल बनाया जा रहा है। जिसका मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने अनुमोदन कर दिया है।आदेश आज- कल में जारी हो जाएंगे। 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अविनाश लवानिया को एक विशेष मिशन के लिए 3 सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों की बनाई गई हाई पावर कमेटी में बतौर मेम्बर शामिल कर इंदौर भेजा हुआ है। अविनाश लवानिया ब्यूरोक्रेसी सर्किल में अपनी ईमानदार,तेज़ तर्रार छवि के साथ युवा अधिकारी और स्वच्छ प्रशासन देने की जवाबदेही की मिसाल के रूप में फेमस है।

अगर आपने लोन लिया है तो अब नहीं चुकानी होगी 3 महीने तक EMI

Image
Saamana tv.com बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि लोन के ईएमआई भुगतान पर तीन महीने का मोराटोरियम ग्राहकों के लिए बड़ी राहत होगी। यह इसलिए क्योंकि अभी कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से अर्थव्यवस्था में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकाने से उनके क्रेडिट स्कोर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोरोनावायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को तीन महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है। हालांकि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को फिलहाल यह राहत नहीं मिल रही है। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आज कई बड़े ऐलानों में टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी, यह बात भी कही। यह लाभ सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी से टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा।

कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं।

Image
कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं। नीचे डॉक्टर के नाम के साथ नंबर और समय भी अंकित है। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक Dr Tushar Shah.   9321469911 Dr M Bhatt.           9320407074 Dr D Doshi.           9820237951 Dr D Rathod.         8879148679 Dr R Gwalani.        8779835257 Dr D Kansara.       8369846412 दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक Dr G Kamath.      9136575405 Dr S Manglik.       9820222384 Dr J Jain.             7021092685 Dr A Thakkar.      9321470745 Dr L Bhagat.        9820732570 Dr N Shah.           9821140656 Dr S Phanse.        8779328220 Dr J Shah.            9869031354 शाम 4 बजे से शाम 8 बजे तक Dr N Zaveri.      ...

जानिए कैसे बचा जा सकता है कोरोना वायरस से।

Image
  डॉक्टरों द्वारा कोरोना वायरस से मारे गए लोगो का पोस्ट-मोर्टेम करने के बाद इस वायरस से सम्बंधित बहुत अहम् जानकारी दी गयी गई |   ये वायरस स्वास नली में जाकर म्यूकस की लेयर बना लेता है जो सॉलिड हो जाती है और स्वास नली बंद हो जाती है . इलाज़ के लिए डॉक्टर्स इसी नली को खोलने की कोशिश करते हैं और दवाई देते हैं, हलाकि इसमें कई दिन लगते हैं और पेशेंट क्रिटिकल हो जाता है. इससे बचने के कुछ उपाय है जो की नीचे है -  १. दिन भर समय समय पर गरम पेय का सेवन करें जैसे की कॉफी, चाय, सूप, गरम पानी| हर २० mins में गरम पानी पिए| ऐसा करने से मुँह सूखेगा नहीं और अगर कोई वायरस आ गया होगा तो वो पेट में चला जायगा और गैस्ट्रिक juices की वजह से ख़तम हो जायगा इसके पहले की वो lungs तक पहुंच के पकड़ बना पाए. २. हर दिन antiseptic जैसे की विनेगर या लेमन या साल्ट और गरम पानी से गरारे करें . ३. वायरस बालो और कपड़ो में चिपक जाता है| किसी भी साबुन या डिटर्जेंट से वो मर जाता है| इसलिए बाहर से घर आते ही सबसे पहले बिना कहीं बैठे सीधे बाथरूम जाके नहा लें | अगर कपडे धो नहीं सकते तुरंत तो धुप में रख देख कपड़ो को ...

बाहर कचरा फेंकने वाले होटल मालिकों पर लगाए जुर्माना : कलेक्टर

Image
                    कलेक्टर श्री वर्मा ने शहर का निरीक्षण कर देखी सफाई व्यवस्था  क लेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने मंगलवार सुबह हरदा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने बस स्टैंड, घंटाघर, हरदा खुर्द आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश मौके पर उपस्थित सीएमओ श्री ज्ञानेंद्र कुमार यादव एवं नगरपालिका कर्मचारियों को दिए।     सर्वप्रथम कलेक्टर श्री वर्मा प्रातः 6.30 बजे बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने नालियों के अंदर से कचरा साफ करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो होटल मालिक बाहर खुले में अथवा नालियों में कचरा फेंकते है उन पर नगरपालिका द्वारा नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में यदि कहीं भी अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं तो उन्हें हटाया जाए। जिन होर्डिंग्स के लिए नगरपालिका द्वारा अनुमति प्रदान की गई है उन्हें अलग रंग से पेंट करें ताकि उनकी पहचान अलग से की जा सके। उन्होंने बाजार क्षेत्र तथा घंटाघर चौराहे पर सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की। कलेक्टर श्री वर्मा ने हरदा खु...

उपचार हेतु दो लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत

Image
        क लेक्टर श्रीकांत बनोठ द्वारा मुख्यमंत्री की अनुशंसा से स्वेच्छानुदान मद के जरिए जिले के दस हितग्राहीयों को उपचार हेतु दो लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें उमरबन के अकरम पिता नियाज खान के 20 हजार रूपए, धार के चिटनीस चौक के विजय पिता गजानंद बिरथरे, ग्राम तोरनोद के दुलेसिंह पिता शंकर, ग्राम भीलखेड़ा के संतोष पिता जगन्नाथ जिराती, ग्राम बेगन्दा के सुभाष सिंह सोलंकी, पीथमपुर तहसील के राम पिता मंगु महाजन, ग्राम खण्डवा के महेश पिता रामचन्द्र कामदार, मनावर तहसील के ग्राम खेरवा के कैलाश पिता थावरिया भावेल, सरदारपुर तहसील के ग्राम मारोल के नैतिक शर्मा तथा कुक्षी तहसील के ग्राम चिपटारा के मंशाराम पिता रणछोड़ जामोद के क्रमश: 25-25 हजार रूपए शामिल हैं।  

हर घर में नल से जल प्रदाय करने के प्राक्कलंन का प्रस्ताव अनुमोदित

Image
 न ल जल येाजना वाले ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर में नल से जल प्रदाय करने के प्रस्ताव को यहां संपन्न हुई जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक में अनुमोदित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन, उदयपुरिया, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री आर.एल. खरे, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन श्री एन.पी. बाथम, अनुविभागीय अधिकारी वन, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री श्रीवास्वत, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री हीरेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे।     बैठक में विकासखंडवार दतिया के 19 गांवों के 964.33 लाख रूपये के, भाण्डेर के 30 गांवों के 895.69 लाख रूपये के एवं सेवढ़ा के 51 गांवों के 1322.04 लाख रूपये का कुल 100 गांवों का 3182.08 लाख रूपये के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।      इ सके अतिरिक्त माता रतनगढ़ में सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था हेतु 140.83 लाख रूपये के प्राक्कंलन के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया गया। इसमें नवीन स्त्रोत मय पंप स्थापना एवं विद्युत डी.पी. 3 नग, 6...

मुख्यमंत्री मदद योजना से आदिवासी परिवारों को मिलेगी मदद

Image
आ दिवासी परिवार में खुशियों और दुरूख के क्षणों में मुख्यमंत्री मदद योजना उपयोगी रही है। किसी भी आदिवासी परिवार में संतान का जन्म होने पर उस परिवार को 50 किलो अनाज गेहूं/चावल उचित मूल्य की दुकान से मुफ्त मिलता है। इसके लिये जन्म का पंजीयन कराने पर पंचायत सचिव से जो मदद रसीद मिलती है उसे राशन दुकान में दिखाना होता है। यह सुविधा प्रत्येक परिवार को केवल दो बच्चों के जन्म तक ही मिल सकती है।        कि सी आदिवासी परिवार में मृत्यु होने पर सामूहिक भोज के लिये 100 किलो अनाज गेहूं/चावल मृत्यु का पंजीयन कराने पर पंचायत सचिव से मिली मदद रसीद, राशन दुकान पर दिखाने पर वहां से नि:शुल्क मिलता है।                  आ दिवासी समुदायों द्वारा आयोजित किये जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में उपयोग के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से 25 हजार रूपये के बर्तन खरीदकर गाँव के मुखिया को सौंपे जा रहे हैं।   

उपभोक्ताओं को मिलेगा तीन महीने का एक मुश्त राशन

Image
  मप्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खाद्यान्न वितरण के संबंध में निर्देश जारी किया गया है।  जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र परिवारों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों से मार्च माह में खाद्यान्न वितरण के दौरान कुल तीन माह मार्च, अप्रैल तथा मई का खाद्यान्न एकमुश्त वितरित किया जाएगा।     जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को तीन माह का एकमुश्त राशन प्राप्त करने के लिए एक बार ही अंगूठा लगाना होगा। अंगूठा लगाने के बाद उपभोक्ता यह सुनिश्चित कर ले कि जितनी मात्रा में राशन प्राप्त किया है पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची में भी उतनी ही मात्रा दर्ज है अथवा नहीं। एईपीडीएस पोर्टल पर उचित मूल्य दुकानवार माह अप्रैल तथा मई का खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का आवंटन जारी किया गया है। माह मार्च का आवंटन पूर्व में ही जारी किया जा चुका है।

अच्छी फसल ने तीखी मिर्च को मीठी बना दिया

Image
                      निमाड़ मिर्ची की ब्रांडिंग को लेकर मिर्च उत्पादकों, व्यापारियों में उत्साह   इस साल मिर्च की भरपूर फसल आने से खरगौन के कसरावद के जामखेडा गांव के श्री संतोष अनोक चंद्र जैसे कई किसानों के लिये मिर्च तीखी नहीं मीठी साबित हुई है।     मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के सनावद के पास एशिया की दूसरी सबसे बडी मिर्च मंडी बेड़िया में इस बार अब तक 2.71 लाख क्विंटल की आवक हो चुकी है। इसका मूल्य 202 करोड है।     निमाड़ की मिर्च रंग और तीखेपन के कारण अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। देश के भीतर और कई एशियाई देशों विशेष रूप से चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड और यूएई में भी भेजी जा रही हैं। खरगौन, धार, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर जैंसे जिलों से बड़ी मात्रा में मिर्च का उत्पादन होता है। मिर्च उत्पादक किसान निमाड़ी मिर्च की ब्रांडिग को लेकर उत्साहित हैं और मानते हैं कि इससे मिर्च बाजार में अच्छे दाम मिलेंगे।  श्री संतोष अनोक चंद्र ने इस बार पीली मिर्च लगाई है जो लाल मिर्च से ज्यादा दाम मे...

ओरछा में 5-6 मार्च को साउंड-एण्ड-लाइट शो स्थगित

Image
प्र देश की ऐतिहासिक रामराजा नगरी ओरछा में प्रतिदिन आयोजित साउंड-एण्ड-लाइट शो "नमस्ते ओरछा" महोत्सव के दौरान 5-6 मार्च को स्थगित रहेगा। महोत्सव के दूसरे दिन 7 मार्च  से साउंड-एण्ड-लाइट शो का प्रदर्शन पूर्व की भांति जारी रहेगा। ज्ञातव्य है कि पर्यटन निगम ओरछा में होटल शीशमहल के प्रांगण में प्रतिदिन शाम 7:30 से रात 9:15 तक हिंदी और इंग्लिश भाषाओं में पर्यटकों के लिए यह साउंड-एण्ड-लाइट शो का प्रदर्शन करता है।

प्राइवेट स्कूलों के मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर हुई 15 मार्च

    प्र देश में संचालित प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिये मोबाइल एप से आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई है। संशोधित समय सारणी के अनुसार प्राइवेट स्कूल, नवीन मान्यता वाले अथवा जिन स्कूलों की पूर्व मान्यता शीघ्र समाप्त हो रही है, वे मान्यता नवीनीकरण के लिये मोबाइल एप से आवेदन कर सकेंगे।     आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक द्वारा स्कूलों का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त मान्यता आवेदनों का अंतिम निराकरण किया जायेगा।     अशासकीय विद्यालयों की मान्यता के लिये मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था इसी सत्र 2020-21 से प्रारंभ की गई है। इस एप के माध्यम से प्राइवेट स्कूल स्वयं अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें किसी भी कार्यालय अथवा कियोस्क पर नहीं जाना होगा। मोबाइल एप के माध्यम से अशासकीय विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया सहज एवं साक्ष्य आधारित है।  ...

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित

    जि ला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया है कि विपत्तीग्रस्त व पीड़ित महिलाओं को कौशल उन्न्यन प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु चलाई जा रही मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत हितग्राही महिलाओं और प्रशिक्षण संस्थानों के आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। ऐसी महिलायें जो इस हेतु हितग्राही पीड़ित की श्रेणी में आती हो, ऐसी विपत्तिग्रस्त महिलायें, जिनके परिवार में कोई नहीं हो, बलात्कार से पीड़ित महिला अथवा बालिका, दुरव्यापार से बचाई गई महिलायें, ऐसिड विक्टिम/दहेज प्रताड़ित/अग्नि पीड़ित की श्रेणी में आती हो, कुंवारी मातायें या सामाजिक कुप्रथा की शिकार महिलायें, जेल से रिहा महिलायें, परित्यकता/तलाकशुदा महिला, आश्रयगृह, बालिका गृह, अनुरक्षण गृह में निवासरत बालिका/महिला, बाल विवाह से पीड़ित महिला तथा वैश्यावृत्ति में लिप्त महिला जो प्रशिक्षण लेना चाहती है, उनसे आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।     इस हेतु आवेदिका/उसके परिवार का मुखिया आयकरदाता नहीं हो, आवेदिका के पास जीवन यापन के पर्याप्त साधन नहीं हो, मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं हो, सामान्य वर्ग की महिला की उम्र 43 वर्ष से कम हो, ...

विद्यालयों में कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताये जायेंगे -

Image
प्र मुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय  विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उपाय बताने और जागरूकता उत्पन्न करने के निर्देश दिये हैं।   बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शिक्षक विद्यार्थियों को छींकने, खांसने, टॉयलेट आदि के पश्चात् एवं बीमार व्यक्ति से मिलने, खाना पकाने अथवा खाना खाने इत्यादि के पहले एवं बाद में साबुन एवं जल से नियमित रूप से हाथ धोने जैसे उपाय बतायेंगे।  साथ ही छींकते एवं खाँसते समय नाक व मुंह को रुमाल, टिशू या कोनी से ढाँक कर रखने जैसी सतर्कता रखने की जानकारी दी जायेगी। खाँसी, जुकाम या बुखार से पीड़ित व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखने को कहा जायेगा।  खाँसी, जुकाम, बुखार या साँस लेने में तकलीफ की दशा में तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने और  बुखार या सर्दी-जुकाम की दशा में यात्राएं टालने की समझाइश विद्यार्थियों को दी जायेगी।

आयुष चिकित्सालय में 6 मार्च को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन संस्कार

आ रएमओ डॉ. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने जानकारी दी है कि म.प्र. शासन आयुष विभाग आयुक्त श्री एम के अग्रवाल के वीडियो कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशानुसार जिला आयुष चिकित्सालय सागर में प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण प्राशन संस्कार 6 मार्च से शुरू होगा। जिसमें 0 से 10 साल तक के बालक/बालिकाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार प्रारंभ किया जा रहा है। जिसकी कीमत प्राईवेट में लगभग 200 रूपये है।            

छत्रसाल महाविद्यालय में इतिहास विभाग का रंगारंग स्नेह सम्मेलन संपन्न

                            छात्र छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना के इतिहास विभाग में स्नातकोत्तर पूर्वार्ध एवं उत्तरार्ध के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इतिहास विभाग के स्नेह सम्मेलन के इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी पी गौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष डॉ.क्टर श्रीमती उषा मिश्रा ने की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्राध्यापक डॉ. विनय श्रीवास्तव द्वारा किया गया।     कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वस्तिवाचन डॉ. एसएस राठौर द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना कुमारी रामलली एवं कविता सिंह रोल द्वारा प्रस्तुत की गई। इस रंगारंग कार्यक्रम में स्नातकोत्तर कक्षाओं उत्तीर्ण कर चुके पूर्व विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की और कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इतिहास विभाग की पूर्व छात्रा कुमारी अमर ज्योति घोसी द्वारा एक भजन और एक गजल प्रस्...

पार्षदों की निर्वाचन व्यय सीमा निर्धारित -

Image
 रा ज्य शासन द्वारा नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषदों तथा नगर परिषदों में पार्षदों के निर्वाचन के लिये व्यय सीमा निर्धारित की गयी है। दस लाख से कम जनसंख्या वाले नगरपालिक निगमों में पार्षदों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 3 लाख 75 हजार रूपये और 10 लाख से अधिक जनसंख्या पर 8 लाख 75 हजार रूपये निर्धारित की गयी है।  इसी तरह नगरपालिका परिषदों में एक लाख से अधिक जनसंख्या पर 2 लाख 50 हजार रूपये, 50 हजार से एक लाख तक जनसंख्या पर एक लाख 50 हजार रूपये और 50 हजार से कम जनसंख्या की नगरपालिका परिषदों के पार्षदों के निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा एक लाख रूपये निर्धारित की गयी है। नगर परिषदों के लिये यह व्यय सीमा 75 हजार रूपये तय की गयी है।

शासकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन -

Image
  भा रत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत कार्यरत क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो की छतरपुर इकाई ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  को लेकर बुधवार को जिले के शासकीय कन्या पीजी कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का विषय था “बुंदेलखंड क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दशा और दिशा।“   इस अवसर पर समाजसेविका श्रीमती गायत्री देवी परमार ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा और रोजगार के स्तर में बेहतरी होने के बावजूद समाज में दहेज प्रथा आज भी एक कुरीति के तौर पर व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कानून चाहे जितने बन जाएं, जब तक समाज और हमारी सोच नहीं बदलेगी, तक तक यह समस्या बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान महिलाओं एवं पुरुषों के बीच बराबरी की बात कहता है। लेकिन इसके बावजूद महिला दिवस मनाने की नौबत आती है। उन्होंने कहा कि आज की लड़कियां न सिर्फ शिक्षित बन रही हैं, बल्कि घर चलाने में आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण योगदान भी कर रही हैं। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कलावती अनुरागी ने कहा कि महिला सुरक्षा आज एक बड़...

पंचायत मंत्री श्री पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Image
               दाऊ अर्जुन सिंह ने गरीबों के कल्याण के लिए जीवन भर किया प्रयास - मंत्री श्री पटेल  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की 9वीं पुण्य तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह के समाधि स्थल रावसागर तालाब पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंचायत मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दाऊ अर्जुन सिंह ने प्रदेश ही नही देश की राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने पूरे प्रदेश के विकास के लिए अनुकरणीय प्रयास किये। दाऊ अर्जुन सिंह विंध्य ही नहीं मध्यप्रदेश की राजनीति के प्रमुख स्तम्भों में से एक थे। उन्होंने सदा सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास किया। दाऊ अर्जुन सिंह ने गरीबों के कल्याण के लिए जीवन भर प्रयास किया। इसके पूर्व उन्होंने चुरहट शहर में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।     पंचायत मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में स्व. दाऊ अर्जुन सिंह ...