Posts

Showing posts with the label Entertainment

अगर आपने लोन लिया है तो अब नहीं चुकानी होगी 3 महीने तक EMI

Image
Saamana tv.com बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि लोन के ईएमआई भुगतान पर तीन महीने का मोराटोरियम ग्राहकों के लिए बड़ी राहत होगी। यह इसलिए क्योंकि अभी कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से अर्थव्यवस्था में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकाने से उनके क्रेडिट स्कोर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोरोनावायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को तीन महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है। हालांकि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को फिलहाल यह राहत नहीं मिल रही है। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आज कई बड़े ऐलानों में टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी, यह बात भी कही। यह लाभ सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी से टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा।

नतृयवाटिका’’ ग्रीष्मकाल नृत्य महोत्सव का आयोजन शहीद भवन, भोपाल में किया गया।

Image
 ’’नृत्यवाटिका’’ का आयोजन संपन्न हुआ नटराज परफार्मिंग आर्टस के तत्वाधान में बीती रात 6 बजे से ’’नतृयवाटिका’’ ग्रीष्मकाल नृत्य महोत्सव का आयोजन षहीद भवन, भोपाल में किया गया। जिसमें आयोजन के सहयोगकर्ता यामिनी कल्चर एवं वेलफयर सोसायटी, भोपाल रहे।     कार्यक्रम के अंतर्गत लोकनृत्य, कन्टेवरी, फ्री स्टाइल, फील डांस, पारंपरिक कथन, भरताटयम इत्यादि नृत्यों की प्रस्तुतियाँ बच्चों द्वारा दीं गईं। जो सराहनिय थीं। बहुत महनत से बच्चों को नृत्य प्रषिषण दिया गया। जाॅय वाधवानी ने बहुत परिश्रम से यह आयोजन सफलता पूर्वक किया। ’’नृत्यवाटिका’’ संस्था नटराजन परफार्मिंग आर्टस विगत 5 वर्षाें से कई क्षेत्रों में कार्यरत है। इसमें स्लम एरिया व आर्थिक रूप से पिछड़े निर्धन बच्चों को निःषुल्क षिक्षा तथा उनकी अभिरूचियों (नृत्य, ड्राईंग, ललित कला, नाटक) इत्यादि का प्रषिक्षण दिया जाता है। इस वर्ष भी ग्रीष्म अवकाष मंे स्लम तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों जैसे छोला ,डी.आई.जी.,बंगला, करोंद, इब्राहिमगंज में नृत्य कार्यषाला का आयोजन किया गया है। जिसमंे बच्चों ने उनकी रूचि के अनुसार...

मॉल में बाघ को देख कुछ इधर भागने लगे तो कोई उधर, फिर जो हुआ उसे देखकर सभी थे Shocked

Image
मास्को:  जरा सोचिए, आप मॉल में टहल रहे हों तभी कोई बाघ वहां आ जाए. यह बात सोचकर ही शरीर सिहर जाता है. रूस के एक मॉल में सच में ऐसा ही हुआ. यहां लोग इतमिनान से मॉल में शॉपिंग कर रहे थे तभी अचानक वहां बाघ आ गया, पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये यहां कैसे पहुंच गया. बाघ को देखते ही डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे. तभी लोगों की नजर पड़ी बाघ खुद से यहां तक नहीं पहुंचा है, उसे पट्टे से बांधकर एक शख्स लेकर आया है. तब जाकर लोगों के जान में जान आई. फिर वहां मौजूद लोग और दुकानदार मोबाइल से इस बाघ का वीडियो बनाने लगे. हालांकि कोई भी बाघ के करीब जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था. सभी दूर से ही उसे निहार रहे थे. बाघ भी ऐसे चल रहा था मानो वह पालतू डॉग हो. वह अपने मालिक के साथ चल रहा था. कारलिया के लोटस प्लाजा मॉल में सात अप्रैल को अचानक एक बाघ आ गया. वह यहां आते ही टहलने लगा. बाघ को देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई. इसके बाद भी बाघ कोई ऐसी हरकत नहीं करता दिखा कि जिससे लोग घबरा जाएं.मॉल में बाघ के पहुंचने का वीडियो बनाने वाले एक दुकानदार ने कहा, 'केवल मैं ही नहीं, वहां मौजूद सभी लोग अचंभित थे....

अपनी मेहनत की कमाई इन तीन कामों में लगाती हैं प्रियंका चोपड़ा

Image
प्रियंका इस समय ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। जिसकी वजह से उन्हें अच्छी खासी रकम फीस के तौर पर मिलती है। ए लिस्टर होने की वजह से उन्हें काफी पैसा मिलता है लेकिन पीसी को अपने पैसे मैनेज करने के लिए जाना जाता है। लेकिन यह सवाल आपके जेहन में भी आता होगा कि प्रियंका जैसे बड़े स्टार अपने पैसों का क्या करते हैं। ब्लूमबर्ग से बात करते हुए प्रियंका ने अपने फाइनेंस के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मैं अपने पैसों को तीन हिस्सों में बांट देती हूं। जैसे- मुझे कितने की सेविंग करनी हैं, कितना खर्च करना है और कितना दान देना है। जब प्रियंका से पूछा गया कि उनका बेस्ट इनवेस्टमेंट क्या है तो उन्होंने कहा गोवा और मुंबई में जमीन होना। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की मार्केट किस तरह से पीसी को ट्रीट करती है इसपर उन्होंने कहा- खुद को टैक्स के बारे में, अप्रवासी कानून और अंतर राष्ट्रीय कानून के बारे में शिक्षित करना। मैं कहां रहती हूं और किसी देश में कितने समय तक रह सकती हूं। यह किस तरह से मेरे वीजा पर असर डालेगा। बहुत से तरीके हैं जो गलत हो सकते हैं। प्रियंका को कारों से बहुत प्यार है। लेकिन जब उन...

कछुआ को जब गुस्सा आता है तो क्या होता है

Image
नई दिल्ली:  बेहद शांत रहने वाले कछुआ का एक ऐसा एग्रेसिव वीडियो वायरल हो रहा है जो चौंकाने वाला है. इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कोई कितना भी शांत स्वभाव का क्यों न हो, बार-बार छेड़ने पर वह आक्रामक हो सकता है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक कछुआ आराम से बैठा है, तभी एक शख्स पतली लकड़ी से कछुए को छेड़ रहा होता है. वह शख्स इस घटना का वीडियो भी बना रहा होता है. शायद इस बात से वह कछुआ परेशान हो चुका होता है. आखिरकार वह परेशान कर रहे शख्स पर झपट पड़ता है. कछुए की झपट से बचने के लिए शख्स पीछे की तरफ आता है. हालांकि इस वीडियो में कछुए को परेशान करने वाले शख्स का चेहरा नहीं दिखता है. यह वीडियो फेसबुक के अलावा वाट्सऐप पर काफी शेयर किया जा रहा है कछुआ जो पीता है दूध और खाता है फूल आमतौर पर कछुआ घास और समुद्री पत्तियों को खाकर अपना पेट घरता है पर झारखंड के पलामू जिले में एक ऐसा कछुआ मिला था जो इंसानी आहट से डरता नहीं बल्कि वो इंसान के पास जाता है और उनके दिए फूल खाता है. पांच साल पहले ये कछुआ, देवी और देवन नामक दंपति को मिला था. जिसके बाद से ही उन्होंने इसकी पूजा करना शुरू कर दी थी. इनके...

कुत्‍ते को बचाने के लिए जब इस इंसान ने जड़ दिया कंगारू को तमाचा, देखिए Viral हो रहा वीडियो

Image
नई दिल्‍ली:  कुत्‍ता इंसान का सबसे वफादार दोस्‍त माना जाता है और यह बात तो हमारी फिल्‍मों में भी साबित होती रही है.चाहे 'हम आपके हैं कौन' का टफ्फी हो या फिर 'तेरी मेहरबानियों का ब्राउनी, अपने मालिक की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले इन कुत्‍तों ने हर कदम पर उनका साथ दिया है. सिर्फ फिल्‍में ही नहीं बल्कि आज जिंदगी में भी कुत्‍तों की वफादारी और उनके अपने मालिक के प्रति प्‍यार के कई किस्‍से आपने सुने होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मालिक के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने कुत्‍तों को बचाने के लिए सीधे कंगारू से ही पंगा ले लिया. अपने कुत्‍ते की जान खतरे में देखकर उसका मालिक कुछ ऐसा परेशान हुआ कि उसने कंगारू को ही एक जोरदार मुक्‍का मार दिया. कुत्‍ते को अपनी जद में लपेटे इस कंगारू को जैसे ही इंसान का यह मुक्‍का पड़ा वो कुत्‍ते को छोड़ वहां से भाग गया. वायरल हॉग के यूट्यूब पेज पर अपलोड किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. अभी तक इस वीडियो को 4 करोड़ से भी ज्‍यादा लोग देख चुके हैं. यह वीडियो दरअसल ऑस्‍ट्रेलिया का है. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार एक क...

वरुण धवन ने अपने 'जुड़वां' भाई के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Image
नई दिल्ली:  अभिनेता वरुण धवन 30 साल के हो चुके हैं, उनकी अगली फिल्म उनके पिता डेविड धवन के निर्देशन में बन रही 'जुड़वां 2' होगी. वरुण धवन के सोशल मीडिया पोस्ट्स से लग रहा है कि वह रियलिटी और फिल्म के अपने रील किरदारों के बीच अंतर नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने अपने पिता डेविड धवन के साथ अपनी जुड़वां फोटो शेयर करते हुए लिखआ, "अब तक मुझे नहीं पता था कि हम दो हैं. पर अब पता है कि वो सारे काम किसने किए जिसे लोग सोचते थे कि मैं करता था." इस साल की शुरुआत में 'जुड़वां 2' में वरुण धवन के लुक का खुलासा किया गाय था. फिल्म में वह दो एकदम अलग लोगों का किरदार निभाते नजर आएंगे. बताते चलें कि वह राजा और प्रेम नाम के दो जुड़वां भाईयों का किरदार निभा रहे हैं. राजा मुंबई में रहने वाला एक भाई है तो वहीं प्रेम एक बिजनेसमैन है  फिल्म में तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी. यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' का रीमेक है. फिल्म में सलमान भी कैमियो अपीयरेंस देने वाले हैं. कहा जा रहा है कि वह फिल्म के 'ऊंची है बिल्डिंग' औ...

शहनाज हुसैन ने बताया, होली के रंगों से कैसे करें अपनी त्वचा की देखभाल

Image
बसंत ऋतु के शुरू होते ही रंगों के त्यौहार होली का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस त्यौहार में इस्तेमाल किए जाने वाला रंग और गुलाल क्या आपकी त्वचा और बालों के लिए सुरक्षित है. आइए जानते हैं इस पर शहनाज हुसैन की राय.. उनका कहना है कि  इस आधुनिक युग की होली में प्रयोग किए जाने वाले सुखे गुलाल और गीले रंगों को प्राकृतिक उत्पादों से नहीं बनाया जाता बल्कि उनमें माईका, लैड जैसे रसायनिक पदार्थ पाए जाते हैं. ये केमिकल न केवल त्वचा में जलन पैदा करते हैं, बल्कि यह सब स्कल्प पर जमा भी हो जाते है. बसंत ऋतु के शुरू होते ही रंगों के त्यौहार होली का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस त्यौहार में इस्तेमाल किए जाने वाला रंग और गुलाल क्या आपकी त्वचा और बालों के लिए सुरक्षित है. आइए जानते हैं इस पर शहनाज हुसैन की राय... होली का त्यौहार ज्यादातर खुले आसमान में खेला जाता है, जिससे सूर्य की गर्मी से भी त्वचा पर विपरित प्रभाव पड़ता है. खुले आसमान में हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों के साथ-साथ नमी की कमी की वजह से त्वचा के रंग में कालापन आ जाता है. होली खेलने के बाद त्वचा निर्जीव बन जाती है. होली के त्यौहार मे...

संजय दत्त ने बेटी के लिए कहा: अगर फिल्मों में आती तो टांगें तोड़ देता

Image
संजय दत्त ने मी़डिया से कहा है 'मेरी बेटी त्रिशाला दत्त अगर फिल्मों में आती तो मैं उसकी टांगें तोड़ देता'. संजय दत्त ने बताया कि त्रिशाला शुरू से एक्टर बनना चाहती थी, पर मैं नहीं चाहता था कि उसका ध्यान पढ़ाई के बजाए फिल्मों पर जाए. संजय दत्त आजकल अपनी फिल्म 'भूमि' की शूटिंग से व्यस्त हैं. जेल से बाहर आने के बाद ये उनकी पहली फिल्म है. इस दौरना संजय मीडिया से मुखातिब हुए. बेटी त्रिशाला के बारें में पूछने पर संजय दत्त ने कहा 'मैं चाहता हूं कि त्रिशाला अपराध विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाए. उसकी पढाई-लिखाई में काफी वक्त और ऊर्जा लागाई है और उसने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. तो चाहता हूं कि वो क्रिमिनोलॉजी में ही आगे जाए.' संजय दत्त बेटी त्रिशाला के साथ संजय कि फिल्म 'भूमि' की कहानी भी बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है. संजय चाहते हैं कि वो अब ऐसी फिल्म करें जिससे उनकी छवि बदलने में मदद मिल सके . फिल्म 'भूमि' में उनकी बेटी का रोल अदिति राव हैदरी निभा रही हैं. मीडिया ने जब संजय से पूछा कि फिल्म में बेटी का रोल निभा रही अदिति और उनकी बेटी त्रिशाला में क्य...

प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर आयशा टाकिया ने तोड़ी चुप्पी

Image
मुंबई ऐक्ट्रेस आयशा टाकिया आजमी ने सोशल मीडिया पर उनके प्लास्टिक सर्जरी कराए जाने के संबंध में उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें उनके होंठ सूजे हुए नजर आ रहे हैं। आयशा एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उनके सूजे हुए होठों और गालों को देखकर लोग हैरान रह गए। आयशा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बारे में सफाई पेश की। आयशा ने इस संबंध में जवाबी पलटवार करते हुए शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्रिप्टिक (चेहरा थोड़ा छिपा हुआ) तस्वीर जारी करते हुए लिखा, 'आप दुनिया में पका हुआ रसीला आडू बन सकते हैं और अभी भी कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उस पके आडू से नफरत करते हैं।' उन्होंने बाद में एक सेल्फी भी पोस्ट की जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों की परवाह नहीं करनी चाहिए।

कपिल शर्मा ने 'फिरंगी' की तीसरे चरण की शूटिंग शुरू की

Image
मुंबई अपनी दूसरी फिल्म 'फिरंगी' के लिए मेहनत कर रहे कमीडियन और टीवी स्टार कपिल शर्मा ने फिल्म के तीसरे चरण की शूटिंग शूरू कर दी है। कपिल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। कपिल ने शनिवार को ट्वीट किया, 'सुप्रभात! नया दिन, नई आशा, तीसरा चरण। 'फिरंगी'। कपिल इस फिल्म के प्रड्यूसर भी हैं। कपिल (35) इस फिल्म में अपनी भूमिका की तैयारी को लेकर कड़े प्रशिक्षण के दौर से गुजर रहे हैं। कपिल ने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज-3' को जीतकर लोकप्रियता हासिल की। फिलहाल वह 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बॉलिवुड में 2015 में आई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' के जरिए कदम रखा।

तीसरे दिन 'दंगल' 100 करोड़ के पार

Image
मुंबई. आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' ने शुरुआती 3 दिनों में 107 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 30 करोड़, शनिवार को 35 करोड़ और रविवार को 42 करोड़ रुपए की कमाई की। ओवरसीज कलेक्शन 61 करोड़ रहा है। अब सिनेमा ट्रेड के गलियारों में चर्चा है कि यह फिल्म 400 करोड़ के क्लब की शुरुआत कर सकती है। हालांकि, वीकेंड कमाई के मामले में आमिर की यह फिल्म अब भी सलमान खान की दो फिल्मों (सुल्तान और प्रेम रतन धन पायो) और शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' से पीछे है।  वीकेंड कमाई के मामले में नंबर वन पोजीशन पर सलमान की सुल्तान (6 जुलाई, 2016) है। 5 दिन के वीकेंड में फिल्म ने 180 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरी पोजीशन पर सलमान की ही फिल्म प्रेम रतन धन पायो (12 नवंबर, 2015) है, जिसने 4 दिनों में 130 करोड़ का कलेक्शन किया था। लिस्ट में तीसरे नंबर पर शाहरुख खान स्टारर हैप्पी न्यू ईयर (24 अक्टूबर, 2014) है, जिसने तीन दिनों में 109 करोड़ बटोरे थे। चौथी पोजीशन पर आमिर की धूम 3 (20 दिसंबर, 2013) है, जिसने 3 दिनों में 108 करोड़ कमाए थे। पांचवा स्थान 'दंगल' का है। शुरुआती ...

बिग बॉस' से निकलते ही भड़कीं प्रियंका

Image
मुंबई. 'बिग बॉस' के घर से आने के बाद प्रियंका जग्गा ने सलमान और शो के मेकर्स पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। शनिवार को प्रियंका 6 मिनट के लिए फेसबुक पर लाइव आईं और भड़कते हुए कई बातें फैन्स से शेयर की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सलमान की नाराजगी का कारण क्या है? उधर, उनके भाई समीर ने ये संकेत दिए हैं कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं।  प्रियंका ने फैन्स से कहा कि सलमान खान सिर्फ इसलिए उनसे नाराज हुए, क्योंकि वे दूसरे हाउसमेट्स के साथ उनके बर्थडे के लिए तैयार किए जा रहे सरप्राइज परफ़ॉर्मेंस में हिस्सा नहीं ले रही थीं। हालांकि, बाद में प्रियंका ने अपना लाइव वीडियो डिलीट कर दिया।    मेकर्स ने नहीं कराई गायनोकॉलोजिस्ट की व्यवस्था वीडियो में प्रियंका ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उनके लिए घर में गायनोकॉलोजिस्ट की व्यवस्था नहीं कराई गई। प्रियंका के मुताबिक, 'बिग बॉस' के घर में जो डॉक्टर आता था, वह ब्लड प्रेशर की जांच कर चला जाता था। जब उन्होंने गायनकोलॉजिस्ट की मांग की तो उन्हें कहा गया कि यह लोनावाला है और यहां गायनकोलॉजिस्ट को अरेंज करने में समय लगेगा। प्रियं...

प्रियंका पहुंचीं कपिल के शो में

Image
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं। पिछले दिनों अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको 2' और हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' में बिजी रही प्रियंका फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने भारत आई हैं। इंडिया आने के बाद प्रियंका चोपड़ा हाल ही में कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पंजाबी फिल्म Sarvann के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। दरअसल प्रियंका इस फिल्म में काम नहीं कर रहीं लेकिन वो इसकी प्रोड्यूसर हैं।  शो पर प्रियंका चोपड़ा ने कपिल की टीम के मेंबर्स के साथ काफी एन्जॉय किया। इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा के साथ भी ठुमके लगाए। बता दें कि 'सरवन' एक पंजाबी फिल्म है, जो अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में लीड रोल में अमरिंदर गिल, सिमी चहल, रंजीत बावा और सरदार सोही हैं। फिल्म के डायरेक्टर करन गुलियानी और प्रोड्यूसर खुद प्रियंका चोपड़ा हैं।

अक्षय की बीवी ने यूं उड़ाया सलमान का मजाक

Image
मुंबई। अक्षय कुमार की वाइफ और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा कॉलम लिखकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले ट्विंकल ने नोटबंदी और थिएटर्स में नेशनल एंथम को कम्पलसरी करने को लेकर सरकार को क्रिटिसाइज किया था। हालांकि इस बार ट्विंकल ने गवर्नमेंट नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को ही निशाने पर ले लिया।  अपने हालिया कॉलम में ट्विंकल ने कुछ सेलेब्स के लिए मेट्रिमोनियल ऐड दिया है। इसमें ट्विंकल ने सलमान पर निशाना साधते हुए उन्हें देश का सबसे उम्रदराज और मोस्ट एलिजिबल बैचलर बताया। ट्विकंल ने लिखा- 'देश के सबसे उम्रदराज एलिजिबल बैचलर, डैशिंग, नॉन वेजिटेरियन, सक्सेसफुल और मस्कुलर खानदानी लड़के (जो डांस और ड्रामा में माहिर है) के लिए ब्यूटीफुल, लंबी, स्लिम और कम बोलने वाली लड़की चाहिए। वजह ये है कि लड़का ज्यादा बक-बक नहीं सुन सकता। जाति का कोई बंधन नहीं है। वैसे, बता दें कि ट्विंकल ने भले ही मजाक में सलमान को सबसे उम्रदराज और मोस्ट एलिजिबल बैचलर बताया हो, लेकिन सलमान खुद ये बात कबूल कर चुके हैं कि वो शादी करना चाहते हैं। सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेग...