Posts

Showing posts with the label Videsh

जोमेटो से पिज्जा ऑर्डर किया तो खाते से निकले एक लाख रुपये

Image
नोएडा। नोएडा में श्वेता नाम की एक महिला को ऑनलाइन पिज्जा मंगाना भारी पड़ गया। उन्होंने जिस नंबर से फोन कर पिज्जा मंगवाया था, उसी नंबर के जरिए उनके अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर एक लाख रुपए निकाल लिए गए। श्वेता ने आरोप लगाया कि उन्होंने ऑनलाइन फूड सर्विस देने वाली कंपनी जोमेटो के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर पिज्जा बुक कराया और इसका पैसा भी चुका दिया। इसके तुरंत बाद उनके यूपीआई खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए। श्वेता ने आरोप लगाया कि जिस यूपीआई खाते से फर्जीवाड़े के जरिए पैसा निकाला गया, वो उन्होंने जोमेटो के एप से लिंक करके रखा था।

ईशानी ने अमेरिका में लहराया परचम

Image
अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में 22-23 अप्रैल को हुआ था वर्ल्ड रोबो गेम ईशानी के नेतृत्व में टीम को मिले एक गोल्ड, दो सिल्वर व एक ब्रांज  धनबाद की बेटी ईशानी स्तुति ने अमेरिका में अपना परचम लहराया है. ईशानी की इस उपलब्धि से न सिर्फ उसका परिवार बल्कि पूरा धनबाद गौरवान्वित हुआ है. ईशानी के कुशल नेतृत्व में उसकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की धरती पर स्वर्ण पदक हासिल किया है. अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को के प्लीजेंटन में 22-23 अप्रैल को आयोजित वर्ल्ड रोबो गेम का आयोजन किया गया.  इसमें कई देशों से आयी टीमों ने अपने-अपने रोबोट प्रस्तुत किये. भारत से एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई की टीम शामिल हुई, जिसने विभिन्न गेम्स में एक गोल्ड, दो सिल्वर एवं एक ब्रांज मेडल हासिल किया. टीम को पूरे देश भर से बधाइयां मिल रही है. कुल नौ स्टूडेंट्स की टीम में मैनेजर के तौर पर धनबाद के जगजीवन नगर निवासी डॉ आलोक प्रियदर्शी व रूमा प्रियदर्शी की पुत्री ईशानी शामिल थीं. धनबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा ईशानी वर्तमान में एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई में पढ़ाई कर रही है.  बीटेक कर रही ...

मुंबई में खुला देश का सबसे अलग और स्‍मार्ट होटल

Image
देश की इकॉनामिक कैपिटल मुंबई में एक नये मॉर्डन पॉर्ड होटल की शुरुआत हुई है. यह एक बेहद 'स्मार्ट होटल' है, जो बिल्कुल नई जनरेशन के यात्रियों लिए बनाया गया है. अर्बनपॉड के नाम से शुरू हुआ यह होटल आधुनिक, स्टाइलिश और किफायती है. अंधेरी ईस्‍ट के सीप्‍ज में होटल देश की इकॉनामिक कैपिटल मुंबई में एक नये मॉर्डन पॉर्ड होटल की शुरुआत हुई है. यह एक बेहद 'स्मार्ट होटल' है, जो बिल्कुल नई जनरेशन के यात्रियों लिए बनाया गया है. होटल मुंबई के अंधेरी ईस्‍ट में स्‍थित एसईईपीजेड (सीप्ज) में की गई है. कंपनी का दावा है कि यह देश में अपनी तरह का पहला होटल है, जो नई जनरेशन के यात्रियों, बिजनेसमैन को सर्विस देने के लिए बनाया गया है.  पॉड का किराया ढाई से तीन हजार रुपए है. ये सुविधाएं हैं होटल में होटल में अलग फैसिलिटी के साथ 140 पॉड मौजूद हैं- सुईट पॉड, प्राइवेट पॉड,  मेल कस्‍टमर के लिए क्लासिकल पॉड, और लेडीस कस्‍टमर के लिए स्‍पेशल पॉड बनाया गया है.  हर पॉड की का डेकोरेशन बेहतरीन है,  साथ ही ऊपर की डिजाइन भी बेहद इंट्रेस्‍टिंग और स्‍टाइलिश है. टूरिज्‍म को बढ़ावा देगा अर्बनपॉड के कोफाउंडर और ड...

डॉक्टर ने रुपए के लालच में किया ऑपरेशन, मौत होने पर डेथ बॉडी को किया रेफर!

Image
Updated:  March 3, 2017, 4:48 PM IST     मध्य प्रदेश के बैतूल के सरकारी अस्पतालों में गलत इलाज से मरीजों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. आरोप है कि बीएमओ ने रुपए के लालच में जरूरी सुविधाएं नहीं होने के बावजूद महिला का ऑपरेशन कर दिया, जिसकी ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से मौत हो गई. मामला बैतूल की शाहपुर तहसील का है. जहां गुरुवार की शाम शाहपुर बीएमओ डॉ. संजीत अहिरवार ने अशलेषा की बच्चेदानी का मेजर ऑपरेशन कर डाला जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस तरह के ऑपरेशन की अनुमति नहीं है. यहां ना तो लाइफ सपोर्ट यूनिट है और ना ही एक्सपर्ट स्टाफ . लेकिन फिर भी अशलेषा का ऑपरेशन हुआ और कुछ ही देर बाद ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हो गई . महिला की मौत से घबराए बीएमओ ने कथित तौर पर उसके शव को ही रेफर करने का ड्रामा किया. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने महिला के शव को नेशनल हाईवे पर रखकर एक घंटे तक चक्काजाम किया. आखिरकार प्रशासन ने तत्काल बीएम ओ को पद से हटाकर जांच शुरु करने का आदेश दिया है. वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच शुरु की है. काफी देर चले हंगामे के बाद सीएमएचओ डॉ.प्रदीप मोज...

नशे की गिरफ्त में दिल्‍ली के 70 हजार बच्‍चे, केजरीवाल सरकार कराएगी इलाज

Image
राजधानी दिल्ली का बचपन नशे की गिरफ्त में दिखाई दे रहा है. यह बात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से पता चलती है. रिपोर्ट दिल्ली सरकार को भेज दी गई है. बच्चों को इस लत से बचाया जा सके, इसके लिए सरकार प्लान भी तैयार कर रही है. दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग ने साल 2016 में एम्स से ड्रग्स के शिकार बच्चों पर सर्वे करने के लिए कहा था. यह सर्वे स्ट्रीट चिल्ड्रेन पर किया जाना था. एम्स ने अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है. रिपोर्ट में 70 हजार बच्चों को नशे की लत का आदि बताया है. सड़क पर घूमने वाले बच्चे तम्बाकू से लेकर खतरनाक नशे हेरोइन तक के शिकार हैं. दिल्ली का बचपन नशे की गिरफ्त में दिखाई दे रहा है. यह बात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की हाल ही में सामने आई रिपोर्ट से पता चलती है. इसमें 70 हजार बच्चों को नशे की लत का आदि बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 20 हजार बच्चे तम्बाकू के शिकार हैं. शराब पीने वाले बच्चों की तादाद 9,450 बताई गई है. भांग-गांजे के शिकार 5600, हेरोइन के 840, सूंघने वाले नशे के शिकार बच्चों की तादाद 7,910 बताई ...

चिली में 7.7 तीव्रता वाला ताकतवर भूकंप

Image
सैंटियागो. चिली के के दक्षिणी हिस्से में रविवार को ताकतवर भूकंप आया। रिचर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई है। भूकंप की वजह से कई हिस्सों में सड़कें धंस गई। इसके बाद चिली सरकार ने सुनामी अलर्ट जारी कर दिया। जिसे करीब 1 घंटे बाद कम कर 'स्टेट ऑफ प्रिकॉशन' लागू कर दिया गया। कहां था केंद्र...  भूकंप का केंद्र सैंटियागो से 225 किलोमीटर दूर प्यूर्टो मॉन्ट में था। सुनामी का अलर्ट प्यूर्टो मॉन्ट के एक जार किलोमीटर दायरे के लिए जारी किया गया।    लोकल इमरजेंसी सर्विसेज के मुताबिक, चिली के कोस्टल इलाके में कई मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। भूकंप के बाद यहां के गई गैस स्टेशन पर कारों की लंबी कतारें देखी गईं। घबराए लोग गाड़ियों मे गैस भरवाने के लिए पहुंचे। चिली के इमरजेंसी ऑफिस (ओनेमी) के चीफ रिकार्डो टोरो ने कहा- हमने लोगों से कहा है कि वो किसी भी हालत में समुद्री किनारों की तरफ ना जाएं और अपने लिए सुरक्षित स्थान तलाश करें।   2010 में भी आया था विनाशकारी भूकंप गौरतलब है कि 27 फरवरी 2010 को भी साउथ सेंट्रल चिली में 8.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के बाद सुनामी लहर...

23 साल की फाइटर को मारने पर रखा 7Cr का इनाम

Image
लंदन. आईएसआईएस ने अपने खिलाफ लड़ने वाली 23 साल की एक फाइटर जोआना पलानी को मारने पर 10 लाख डॉलर (6 करोड़ 78 लाख रु.) इनाम देने का एलान किया है। कुर्दिश-डेनिश जोआना 2014 में यूनिवर्सिटी में पढ़ाई छोड़ दी थी।     जोआना जेल में हैं। डेनमार्क छोड़ने को लेकर कोपेनहेगन की कोर्ट में उन पर केस चल रहा है। जोआना पर जून, 2015 से देश छोड़ने पर बैन लगा दिया गया था। अगर उस पर लगे आरोप सही पाए गए तो दो साल की जेल हो सकती है। जोआना पर आरोप है कि उसने आईएसआईएस आतंकियों को डेनमार्क से मिडल ईस्ट में स्थापित किया। पलानी को डेनमार्क आने के बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं। आईएसआईएस ने जोआना को मारने वाले को 10 लाख डॉलर (6 करोड़ 78 लाख रु.) इनाम देने का एलान किया है। कई लैंग्वेज में मिल रहीं धमकियां  अरब मीडिया के मुताबिक, जोआना को बीते हफ्ते से कई लैंग्वेज में धमकियां मिल चुकी हैं। सोशल मीडिया चैनल्स पर आईएसआईएस पलानी को मारने के लिए लगातार इनाम देने की बात कह रहा है। जोआना का पासपोर्ट पिछले साल जब्त कर लिया गया था। पलानी ने फेसबुक पर लिखा, "मैं डेनमार्क और दूसरे देशों के लिए खतरा कै...

चीन ने साउथ चाइना सी में भेजे जंगी जहाज

Image
बीजिंग. चीन ने सोमवार को दो अहम कदम उठाए। उसने विवादित साउथ चाइना सी में एयरक्राफ्ट कैरियर के अलावा पांच जंगी जहाज भेज दिए। इससे नाराज ताइवान ने कहा कि वो भी अलर्ट और तैयार है। इसके बाद चीनी मीडिया ने खबर दी कि चीन ने 5th जेनरेशन स्टील्थ फाइटर जेट (FC-31) का टेस्ट किया है। अब तक वेस्टर्न कंट्रीज खासतौर पर अमेरिका के पास ही ऐसे फाइटर जेट्स हैं।     चीन के स्टील्थ फाइटर जेट के पुराने वर्जन को J-31 नाम दिया गया था। लेकिन इसके 5th और लेटेस्ट वर्जन को FC-31 Gyrfalcon नाम दिया गया है। चाइना डेली ने इस बारे में रिपार्ट जारी की है।  ये फाइटर जेट दो इंजन का है और इसे अमेरिका के US F-35 स्टील्थ फाइटर जेट का जवाब कहा जा रहा है। अमेरिकी US F-35 को दुनिया का सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट माना जाता है।  चाइना डेली के मुताबिक, चीन के नए स्टील्थ फाइटर जेट में इम्प्रूव्ड इलेक्ट्रॉनिक इक्युपमेंट्स लगाए गए हैं। पुराने वर्जन की तुलना में इसका पेलोड भी ज्यादा है।   इधर, साउथ चाइना में चीन का दखल बढ़ा  ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, चीन ने एयरक्राफ्ट कैरियर ल...

3 लाख भारतीयों को छोड़ना पड़ सकता है US, ट्रम्प ने सख्त किए इमिग्रेशन रूल्स

Image
2 कैटेगरी में रखे गए इमिग्रेंट्स   ओबामा के दौर में देश में गैरकानूनी तौर पर रह रहे इमिग्रेंट्स को अकेला छोड़ दिया जाता था।   अब इमिग्रेंट्स को दो कैटेगरी में रखा गया है। एक वो जिन्होंने बिना परमिशन बॉर्डर क्रॉस किया और दूसरे वो जो देश में वीजा में तय वक्त से ज्यादा दिनों तक रह रहे। ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के नए मेमो के मुताबिक, गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर यूएस आना क्राइम है। ऐसे इमिग्रेंट्स को सबसे पहले यूएस छोड़ना होगा। हालांकि, वीजा से ज्यादा वक्त तक रहने को अपराध नहीं माना जाएगा। लिहाजा, ऐसे इमिग्रेंट्स को देश निकाले के लिए तैयार की जाने वाली प्रायोरिटी लिस्ट में नहीं रखा जाएगा। मेक्सिको भेजने की होगी कोशिश   नई गाइडलाइन में एक पुराने कानून को भी लागू करवाने की बात की गई है, जिसके तहत सीमा पर पकड़े गए लोगों को जबरन मेक्सिको भेजा जा सकता है, वो चाहे जिस भी देश के हों। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि अमेरिका के पास विदेशी लोगों को जबरन मेक्सिको भेजने का अधिकार है या नहीं। रिएक्शन मेक्सिको का   अमेरिका में मेक्सिको के एम्बेसडर गेरोनिमो गुतिरेज ने पॉलिसी ...

जल्द आ रही है नई होंडा सिटी, मिलेगा 26kmpl माइलेज

Image
ऑटो डेस्क. जापान की कार मेकर कंपनी होंडा जनवरी 2017 में भारतीय लोगों में सबसे पसंदीदा सिडान होंडा सिटी का नेक्स्ट जेन मॉडल लॉन्च करने वाली है। इस सिडान को पहले से भी ज्यादा सेफ और हाईटेक बनाया गया है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में होंडा सिटी फेसलिफ्ट को 2017 मारुति सुजूकी सियाज़ और न्यू जनरेशन ह्यूंडई वर्ना से अच्छा कॉम्पिटिशन मिल सकता है... नेक्स्ट जनरेशन होंडा सिटी फेसलिफ्ट के इंजन में i-DTEC और i-VTEC दो तरह की टेक्नोलॉजी यूज की गई है। इसका i-DTEC इंजन 3600rpm पर 99bhp पावर और 1750rpm पर 200Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं i-VTEC टेक्नोलॉजी वाला इंजन 6600rpm पर 117bhp पावर और 4600rpm पर 145Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में 4 सिलेंडर 1.5 लीटर i-DTEC डीजल और 4 सिलेंडर 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो इसका पेट्रोल वेरिएंट 17 kmpl वहीं डीजल वेरिएंट 26 kmpl का माइलेज देता है। भारत में नेक्स्ट जनरेशन होंडा सिटी फेसलिफ्ट की एक्सपेक्टेड कीमत 8.5 लाख से 13 लाख रुपए तक बताई गई है। कार को पहले...