जोमेटो से पिज्जा ऑर्डर किया तो खाते से निकले एक लाख रुपये

नोएडा। नोएडा में श्वेता नाम की एक महिला को
ऑनलाइन पिज्जा मंगाना भारी पड़ गया।



उन्होंने जिस नंबर से फोन कर पिज्जा मंगवाया था, उसी
नंबर के जरिए उनके अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर
एक लाख रुपए निकाल लिए गए। श्वेता ने आरोप
लगाया कि उन्होंने ऑनलाइन फूड सर्विस देने
वाली कंपनी जोमेटो के कस्टमर केयर नंबर पर
फोन कर पिज्जा बुक कराया और इसका पैसा भी
चुका दिया। इसके तुरंत बाद उनके यूपीआई खाते
से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए। श्वेता ने आरोप
लगाया कि जिस यूपीआई खाते से फर्जीवाड़े के
जरिए पैसा निकाला गया, वो उन्होंने जोमेटो के एप
से लिंक करके रखा था।


Popular posts from this blog

23 साल की फाइटर को मारने पर रखा 7Cr का इनाम

विवादित बयान देने वाले प्रचार प्रमुख की संघ से छुट्टी के बाद एफआईआर भी दर्ज

वन विहार के अतिवृद्ध सिंह "जॉनी" की मृत्यु