Posts

Showing posts with the label Desh

अगर आपने लोन लिया है तो अब नहीं चुकानी होगी 3 महीने तक EMI

Image
Saamana tv.com बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि लोन के ईएमआई भुगतान पर तीन महीने का मोराटोरियम ग्राहकों के लिए बड़ी राहत होगी। यह इसलिए क्योंकि अभी कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से अर्थव्यवस्था में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकाने से उनके क्रेडिट स्कोर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोरोनावायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को तीन महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है। हालांकि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को फिलहाल यह राहत नहीं मिल रही है। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आज कई बड़े ऐलानों में टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी, यह बात भी कही। यह लाभ सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी से टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा।

कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं।

Image
कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं। नीचे डॉक्टर के नाम के साथ नंबर और समय भी अंकित है। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक Dr Tushar Shah.   9321469911 Dr M Bhatt.           9320407074 Dr D Doshi.           9820237951 Dr D Rathod.         8879148679 Dr R Gwalani.        8779835257 Dr D Kansara.       8369846412 दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक Dr G Kamath.      9136575405 Dr S Manglik.       9820222384 Dr J Jain.             7021092685 Dr A Thakkar.      9321470745 Dr L Bhagat.        9820732570 Dr N Shah.           9821140656 Dr S Phanse.        8779328220 Dr J Shah.            9869031354 शाम 4 बजे से शाम 8 बजे तक Dr N Zaveri.      ...

जानिए कैसे बचा जा सकता है कोरोना वायरस से।

Image
  डॉक्टरों द्वारा कोरोना वायरस से मारे गए लोगो का पोस्ट-मोर्टेम करने के बाद इस वायरस से सम्बंधित बहुत अहम् जानकारी दी गयी गई |   ये वायरस स्वास नली में जाकर म्यूकस की लेयर बना लेता है जो सॉलिड हो जाती है और स्वास नली बंद हो जाती है . इलाज़ के लिए डॉक्टर्स इसी नली को खोलने की कोशिश करते हैं और दवाई देते हैं, हलाकि इसमें कई दिन लगते हैं और पेशेंट क्रिटिकल हो जाता है. इससे बचने के कुछ उपाय है जो की नीचे है -  १. दिन भर समय समय पर गरम पेय का सेवन करें जैसे की कॉफी, चाय, सूप, गरम पानी| हर २० mins में गरम पानी पिए| ऐसा करने से मुँह सूखेगा नहीं और अगर कोई वायरस आ गया होगा तो वो पेट में चला जायगा और गैस्ट्रिक juices की वजह से ख़तम हो जायगा इसके पहले की वो lungs तक पहुंच के पकड़ बना पाए. २. हर दिन antiseptic जैसे की विनेगर या लेमन या साल्ट और गरम पानी से गरारे करें . ३. वायरस बालो और कपड़ो में चिपक जाता है| किसी भी साबुन या डिटर्जेंट से वो मर जाता है| इसलिए बाहर से घर आते ही सबसे पहले बिना कहीं बैठे सीधे बाथरूम जाके नहा लें | अगर कपडे धो नहीं सकते तुरंत तो धुप में रख देख कपड़ो को ...

75 करोड़ का जुर्माना, पतंजलि को बड़ा झटका

Image
नई दिल्ली (ईएमएस)। नेशनल एंटी प्रॉफिटियरिंग अरथॉरिटी (एनएए) ने योग गुरु बाबा रामदेव कीकंपनी पतंजलि को बड़ा झटका देते हुए 75 करोड़ का जुर्माना लगाया है। दरअसल, जीएसटी कमहोने के बाद भी उसका लाभ ग्राहकों तक न पहुंचाने और सामान कारेट ज्यादा लेने के लिए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 75.08 करोड़रुपए काजुर्माना लगाया गया है। एनएए ने कहा है कि वाशिंग पाउडर पर जीएसटी में कटौती के बावजूद पतंजलि ने उसके रेट बढ़ा दिए थे।

नोवल कोरोनवायरस बीमारी के लिए अतिरिक्त यात्रा परामर्श

Image
11 मार्च ,  2020 और 16 मार्च ,  2020 को जारी किए गए यात्रा परामर्श को जारी रखते हुए ,  निम्नलिखित अतिरिक्त परामर्श जारी किए गए हैं: अफगानिस्तान ,  फिलीपींस ,  मलेशिया से भारत आने वाले यात्रियों की यात्रा तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित की गई है। भारतीय समयानुसार शाम तीन बजे के बाद इन देशों से भारत के लिए कोई उड़ान नहीं भरी जाएगी।  यह निर्देश एक अस्थायी उपाय है और 31 मार्च 2020 तक लागू रहेगा और बाद में इसकी समीक्षा की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 100 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Image
प्र धानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 100 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  एक ट्वीट में ,  प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की प्रगति के लिए शेख मुजीबुर रहमान के साहस और अमिट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी आज शाम वीडियो लिंक के माध्यम से बांग्लादेश के  ' जातिर पिता '  की 100 वीं जयंती के समारोह को संबोधित करेंगे। कोविड- 19 के कारण ,  बांग्लादेश में आज होने वाले कार्यक्रम बिना किसी सार्वजनिक सभा के होंगे।

शादी के बंधन में बंधे 103 जोड़ों को गिफ्ट के तौर पर गाय दी गई।

Image
सामूहिक विवाहमें 100 से अधिक जोड़ों को तोहफेमें मिली गाय। बेंगलुरू। कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में शानदार उदाहरण देखने को मिला, जब शादी के बंधन में बंधे 103 जोड़ों को गिफ्ट के तौर पर गाय दी गई। सामूहिक विवाह के आयोजकों ने बताया कि उपहार में दी गई गाय की मदद से जोड़ों को आय हासिल करने में मदद मिलेगी । चिकबल्लापुर जिले में बागेपालली गांव के पास गडीडम गांव में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ, जिसमें 103 जोड़ेशादी के बंधन में बंध गए। पारंपरिक तौर पर दिए जाने वाले कपड़े, मंगलसूत्र, विछिया की जगह आयोजकों ने कुछ अलग करने का सोचा। आयोजकों ने हर एक कपल को गाय का तोहफा विवाह के आयोजकों ने साथ ही 50 हजार कैश और वेंकटरमनस्वामी मंदिर परिसममें किया गया| सोने की मंगलसूत्र दी गई, जिसका वजन 8 ग्राम रहा। गिफ्ट में दी गई गायों को गांव में लगने वाले मेलों और साप्ताहिक बाजारों से खरीदा गया। शादी करने वाले जोड़े इस अनोखे उपहार से बेहद खुशनजर आए। खेती करने वाले नागाराजू ने कहा कि गाय की मदद से उन्हें अतिरिक्त आय हासिल होगी। वहीं 23 वर्षीय सूर्यनारायण ने कहा, मैंने कुछपैसों की बचत करने की उम्मीद में सामूहिक विवाह...

जोमेटो से पिज्जा ऑर्डर किया तो खाते से निकले एक लाख रुपये

Image
नोएडा। नोएडा में श्वेता नाम की एक महिला को ऑनलाइन पिज्जा मंगाना भारी पड़ गया। उन्होंने जिस नंबर से फोन कर पिज्जा मंगवाया था, उसी नंबर के जरिए उनके अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर एक लाख रुपए निकाल लिए गए। श्वेता ने आरोप लगाया कि उन्होंने ऑनलाइन फूड सर्विस देने वाली कंपनी जोमेटो के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर पिज्जा बुक कराया और इसका पैसा भी चुका दिया। इसके तुरंत बाद उनके यूपीआई खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए। श्वेता ने आरोप लगाया कि जिस यूपीआई खाते से फर्जीवाड़े के जरिए पैसा निकाला गया, वो उन्होंने जोमेटो के एप से लिंक करके रखा था।

कई शहरों में बन रही मिलावटी मिठाइयां। खाद विभाग द्वारा छापे मारने पर मामला आया सामने।

Image
नाज़िया खान रिपोर्टर : सामना टीवी भोपाल। त्योहारों का समय है इस वक्त मिलावट ख़ोरों के हौसले बुलंद थे टनों से  मिलावटी मिठाइयां बनाकर मार्केट में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी में थे । वहीं खाद्य विभाग ने कड़ी मशक्कतओं का सामना करके इन मिलावट ख़ोरों के ठिकानों पर छापे मार कार्यवाही कर। सैंपल लेकर जाँच की तो मिलावट तो पाई ही गई साथ ही कुछ ऐसी चीज़े मिला कर मिठाई बनाइ जा सकती है आप सोच भी नहीं सकते। जी है क्या आपने कभी सोचा है कि पुताई करने वाली दिवार पर जो पुट्ठी लगाई जाती है उसमें मिल्क पावडर मिलकर मावा और उससे मिठाई बन सकती है। खाद विभाग की छापा मार कार्रवाई में ये सच सामने आया। आप सभी से अनुरोध है मिठाईयां खरीदते समय पूरी सावधानी बरतें थोड़ी बहुत भी शंका होने पर तुरंत खाद विभाग को सूचना दें।  मिठाइयों के अलावा भी जो मोहल्ले की दुकानों पर बच्चों के खाने के लिए मिठाइयों जैसे बच्चों के मन मोह लेने वाले खाने के आइटम मिलते हैं उसमें भी मिलावट की शंका होने पर तुरंत खाद विभाग में उसकी सूचना दें ।सतर्क रहें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें आपकी यह जागरूकता कई अनजान लोगों की जान बचा स...

हमारे बीच नही रहे वरिष्ठ पत्रकार चंदा बारगल। अचानक आए हार्ट अटैक के बाद दुनिया छोड़ दी

Image
भोपाल।  अपनी दुनिया अपनी धुन में मस्त रहने वाला जिसको कोई अपने जमाने का कबीर पत्रकार तो कोई मस्त मौला के नाम से जानता था। ऐसा पत्रकार जिसने कभी समझौता नही किया और मुफलिसी में जीकर भी गुजारा कर लिया। ऐसे हरफनमौला पत्रकार की अचानक आज खबर आई कि आज वो नही रहे तो दिल धक से रह गया।  जी हैं मुझे उंगली पकड़ कर, एवं मेरी खबरों से मेरी गलतियो को रोजाना पकड़ कर मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में,लेखनी के गुर सिखाने वाले पत्रकार चंदा बारगल आज हमारे बीच नही रहे। 1980 में नईदुनिया इंदौर से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले चंदा बारगल इंदौर में नईदुनिया के बाद स्थानीय केबल चेनल को ज्वाइन किया ओर उसके बाद दैनिक भास्कर में लगातार कार्यरत रहे। जब इंदौर भास्कर का विभाजन हुआ तो भोपाल से शुरू हुए सांध्य दैनिक सातवी दुनिया में भेजे गए जहां से दैनिक भास्कर नागपुर संस्करण में सम्पादकीय कार्य किया।इसके बाद दैनिक नईदुनिया भोपाल ओर दैनिक जागरण में भी रहे। लेकिन सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त की उन्होंने 1993 में प्रसिद्ध राजनीतिक पत्रिका माया में मध्यप्रदेश ब्यूरो बनकर, माया पत्रिका बंद होने के बाद पुनः नागपुर ...

बजट 2019-20 की पूरी जानकारी विस्तार से। सामन टीवी

Image
भोपाल। कुललविनियोग राशि 233605.89 करोड़ रुपए। शुद्ध व्यय 214085.02 करोड़ का प्रावधान। विनियोग की राशि मे 20% की वृद्धि हुई। पूंजीगत व्यय में 21% कई हुई वृध्दि। कृषि विभाग में 66% की हुई है वृध्दि। जयकिसान योजन के लिए 8 हज़ार करोड़ रुपए का प्रावधान। गेहूं पर बोनस के 1600 करोड़ का प्रावधान। कृषि क्षेत्र में रोजगार के लिए 100 करोड़ का प्रावधान। पेंशन और कन्यादान योजना में बढ़ोतरी कर 2891 करोड़ किया गया। युवा स्वभिमान योजना में 330 करोड़ रुपए का प्रावधान। लैंड मैनेजमेंट ऑथोरिटी बनाए जाने का प्रावधान। राइट टू वाटर के लिए 1 हज़ार करोड़ रुपए का प्रावधान। स्वस्थ सेवाओं के लिए सुषेण संजीविनी योजना लागू की जाएगी। बजट में स्वस्थ के अधिकार को मिली जगह। अनुसूचित जनजाति के लिए 33467 करोड़ का प्रावधान। अनुसूचित जनजाति वित्त निगम के माध्यम से दिए गए 1 लाख तक के ऋण माफ किए जाएंगे। अनुसूचित जनजाति उपयोजन के लिए 22793 करोड़ रुपए का प्रावधान। सड़क निर्माण  एवं सिंचाई योजनाओं के लिए विशेष वित्तीय व्यवस्था। कृषि क्षेत्र को मिला 46559 करोड़ का बजट। जय किसान फसल रिन माफी योजना के लिए 8 हज़ार करोड़ का प्रावधान। प्रधनमंत्री...

कथित गोरक्षकों के खिलाफ भोपाल में चार बत्ती चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Image
मध्यप्रदेश के सिवनी ज़िले में एक दिल दहलाने वाली घटना। एक महिला और दो पुरुषों साथ की गई निर्मम मारपीट और जबरन लगवाये जय श्री राम के नारे राईट पथ की रिपोर्ट : डॉक्टर शेख अब्दुल्लाह मध्यप्रदेश के शहर सिवनी मे कथित गौमांस के नाम पर भीड़ तंत्र द्वारा एक महिला और दो पुरुषों साथ की गई निर्मम मारपीट के विरोध में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल मे चार बत्ती चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन उपरांत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि, पिड़तों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। हिंसा फैलाने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें कड़ी सज़ा दी जाए। पिडित परिवार को उचित मुआवज़ा दिया जाए तथा उनका निशुल्क इलाज करवाया जाए। प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष इरफानुलहक अंसारी के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर एड्वोकेट साजिद सिद्दीकी, अ. रऊफ बेलिम, कफील रज़ा,अ. गनी खान, डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी, हाफिज़ गुलाम रसूल, भोपाल ज़िला अध्यक्ष बादशाह खान व अन्य लोग शरीक थे। जैसा के हमें मालूम हे हमारे देश में पिछले कुछ सालों से  मॉब लिंचिंग ...

एतिहासिक इमारतो को ढाने की साजिश पुरातत्व विभाग ने मूंदली आंखे

Image
भोपाल- राप्र : किला इस्लाम नगर राजधानी भोपाल का आधार सूत्र रहा है जो अब पुरातत्व विभाग की देखरेख मे है लेकिन जो देख ही नही रहा है वो रेख अर्थात रछा किस पृकार करेगा? पिछले कुछ दिनो से किले की दिवारों को कतिपय तत्वो द्वारा तोड़ा जा रहा है! क्या ये सरकार के आदेश से किया जा रहा है,अथ्वा पुरातत्व विभाग का कोई अधिकारी सांप्रदायिक विद्वेश मे एसा आर्डर किया गया! समाज सेवी कार्यकर्त्ता शरीक़ शीरीन ने  मज़दूरों से पूछा तो उनहोने कहा कि साहब जो कहत रहे वही किया!गांव वालो का कहना है की एक साहब कहत रहे कि केंद्र मे कांग्रेस सरकार बनने से पहले जे कर डारो! ये कोई नई बात भोपाल मे पुरातत्व और सरकार दोनोउन एतिहासिक इमारतो को मिटने दिया है जिसमे नवाबों बेग़मो का नाम आता है! जबकि ये इन इमारतो की रछा करना सरकार का दायित्व है ये देश की शान बढाने वाली इमारते है मगर विद्वेश का शिकार बनाई जा रही है और किले की दिवार ढाई जा रही है! कुछ भू माफिया भी यहॉ सक्रीय है| चुनाव के चलते इतनी लचर सुरछा प्रशनचिन्ह खड़े करती है?
Image

महाकाली विसर्जन में पथराव, पुलिस के आधा दर्जन वाहन आग के हवाले

Image
Saamana न्यूज़ नेटवर्क। जबलपुर। मन्नत महाकाली लटकारी का पड़ाव वाली माता का विसर्जन नर्मदा में रोके जाने से भक्तों ने उपद्रव कर दिया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पथराव हो गया। साथ ही आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला संभालने के लिए लाठीचार्ज भी किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया है। शहर के सभी आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माता महाकाली विसर्जन के लिए ग्वारीघाट जा रहीं थीं। तभी झंडा चौक के पास पुलिस ने वाहन को रोक लिया। वे ग्वारीघाट के बजाए कुंड में विसर्जन की बात कह रहे थे। इस पर माता के भक्त बिफर गए। पुलिस के अधिकारियों ने समिति सदस्यों से बातचीत करना शुरू की। वही ट्रक चालक ने ट्रक स्टार्ट किया और गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे ट्रक सीधे वहां खड़ी जेसीबी से टकराया इसके बाद कुछ उपद्रवियों व अतिउत्साही युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। चंद ही मिनटों में माहौल भक्तिमय से दंगे में बदल गया। पुलिस बल ने पहले समझाइस दी, लेकिन जब भक्त नहीं माने तो आंसू गैस के गोले छोड़े ग...

12 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी

Image
Saamana न्यूज़ नेटवर्क।  जगदलपुर-इंडियन नेशनल कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिये बस्तर के 12 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जनरल सेकेट्री मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर वाली सूची ,अंतागढ़ से अनूप नाग,भानुप्रतापपुर से मनोज मंडावी,कांकेर से शिशुपाल सोरी,केशकाल से सन्तराम नेताम,कोंडागाँव से मोहन मरकाम,नारायणपुर से चन्दन कश्यप, बस्तर से लखेश्वर बघेल,जगदलपुर से रेखचन्द जैन,चित्रकोट से दीपक बैज,दंतेवाडा से देवती कर्मा,बीजापुर से विक्रम शाह मंडावी और कवासी लखमा को कोंटा से कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है,कांकेर के वर्तमान विधायक शंकर धुर्वा का टिकट काट दिया गया है

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Image
Saamana न्यूज़ नेटवर्क कार्यकर्ता महाकुम्भ महाकुंभ में इतिहास रचेंगे भाजपा कार्यकर्ता: राकेश सिंह भोपाल। कल 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के लाखों कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विशेष उपस्थिति में नया इतिहास रचेंगे। यह लाखों कार्यकर्ता महाकुम्भ स्थल से प्रदेश में चौथी महाविजय का संकल्प लेकर अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश भर के जिलों और मंडलों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जंबूरी मैदान पहुँचने की खबरे आ रही है। प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि यह महाकुंभ विधानसभा चुनाव में चैथी महाविजय का शंखनाद तो होगा ही, 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भव्य शुभारंभ भी होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में प्रधानमंत्री के आगमन के हम कार्यकर्ताओं के लिए बड़े मायने है। उनके वैष्विक व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओं को अदभुत उर्जा मिलेगी। इसी उर्जा के साथ कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में उतरेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिनके नेतृत्व मे...

इलेक्ट्रोनिक मीडिया में राजनैतिक विज्ञापनों का प्रसारण पूर्व प्रमाणन हर समय अनिवार्य

Image
Saamana न्यूज़ नेटवर्क रायसेन, 23 सितंबर 2018  संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राजेश क़ौल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 13 अप्रैल 2004 को जारी आदेश के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी, केबल नेटवर्क आदि) में राजनैतिक विज्ञापन जारी करने से पूर्व सक्षम समिति से प्रमाणन लेना अनिवार्य है। यह आदेश न सिर्फ़ आचार संहिता लागू होने के समय बल्कि हर समय क्रियाशील है। इस सम्बंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 सितम्बर 2018 को पत्र जारी कर उक्त प्रावधान का अनिवार्य रूप से पालना सुनिश्चित करने के सम्बंध में निर्देश दिए गए हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों, केबल नेटवर्क एवं टीवी चैनल (इलेक्ट्रोनिक मीडिया) संचालको तथा अन्य व्यक्ति जो राजनैतिक विज्ञापन प्रसारित करना चाहते हैं उन्हें इस प्रावधान का अनिवार्य पालन करने के लिए कहा है।

25 सितम्बर को माॅ नर्मदा पूजन के साथ होगा किसान महा पंचायत का आयोजन

Image
डाबरी में मंगलवार 25 सितम्बर को माॅ नर्मदा पूजन के साथ होगा किसान महा पंचायत का आयोजन निमाड़ अंचल के कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता होंगे उपस्थित विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक सचिन यादव का महत्वपूर्ण आयोजन खरगोन/ 23 सितम्बर 2018/कसरावद के विधायक सचिन यादव द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र के ठेठ आदिवासी गांव डाबरी में मंगलवार 25 सितम्बर को दोपहर एक बजे से माॅं नर्मदा पूजन के साथ किसान महा पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस किसान महा पंचायत में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति सदस्य अरूण यादव के साथ ही निमाड़ अंचल के क्रांग्रेस के सभी दिग्गज नेता एकत्रित हो रहे है। इस अवसर पर यहां पर लाखों रूपयें के विकास और निर्माण कार्यो का शुभारंभ भी होगा। अरूण यादव और सचिन यादव के प्रयासों से स्वीकृत हुई बलकवाडा उद्दवहन सिचाई परियोजना की जानकारी भी यहां के किसानों को दी जायेगी। आने वाले वर्षो में यहां का बंजर इलाका भी हरा-भरा होगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक सचिन यादव का यह महत्वपूर्ण आयोजन है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेरू यादव ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया की किसान महा पंच...

मुहर्रम के मौके पर सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर कर किया ईमाम हुसैन की याद में रक्तदान

Image
Saamana न्यूज़ नेटवर्क Bhopal : सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर कर किया ईमाम हुसैन की याद में रक्तदान ।आज भोपाल में मुहर्रम के मौके पर अंजुमन गुलामाने मोहम्मद की तरफ से इमाम हुसैन की याद मे ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिस तरह इमाम हुसैन ने अपनी शहादत देकर इंसानियत को जिंदा रखा आज उसी तरह सभी धर्मों वा सभी वर्गों के लोगों ने इस नेक काम के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इमाम हुसैन को ब्लड डोनेशन कर के श्रद्धांजलि दी । कुल मिला कर 55 यूनिट ब्लड डोनेट  किया गया जो अपने आप मे बड़ी बात है..इस बल्ड डोनेशन में शामिल हुए मोहसिन नक़वी ' सैयद आबिद हुसैन , अनवर पठान गुड्डू करीम व शाकिर सहित कई लोगो ने ब्लड डोनेट किया।