प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Saamana न्यूज़ नेटवर्क
कार्यकर्ता महाकुम्भ
महाकुंभ में इतिहास रचेंगे भाजपा कार्यकर्ता: राकेश सिंह

भोपाल। कल 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के लाखों कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विशेष उपस्थिति में नया इतिहास रचेंगे। यह लाखों कार्यकर्ता महाकुम्भ स्थल से प्रदेश में चौथी महाविजय का संकल्प लेकर अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश भर के जिलों और मंडलों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जंबूरी मैदान पहुँचने की खबरे आ रही है।


प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि यह महाकुंभ विधानसभा चुनाव में चैथी महाविजय का शंखनाद तो होगा ही, 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भव्य शुभारंभ भी होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में प्रधानमंत्री के आगमन के हम कार्यकर्ताओं के लिए बड़े मायने है। उनके वैष्विक व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओं को अदभुत उर्जा मिलेगी। इसी उर्जा के साथ कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में उतरेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर विजय प्राप्त करते हुए देष के 19 राज्यों में अपनी सरकार और पार्टी को दुनिया की सबसे अधिक संख्या के सदस्यों वाली पार्टी बनाया जा चुका है। उनकी उपस्थिति निष्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोष भरेगी।
 राकेश सिंह ने बताया कि महाकुंभ का आयोजन प्रातः 10 बजे प्रारंभ हो जायेगा। तत्पष्चात प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता क्रमश: फग्गनसिंह कुलस्ते, नंदकुमारसिंह चौहान,  प्रभात झा, थावरचन्द गेहलोत, कैलाश विजयवर्गीय, उमा भारती, नरेन्द्र सिंह तोमर एवं रामलाल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का उदबोधन होगा। प्रधानमंत्री के मंच पर आने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष स्वागत भाषण देंगे। तत्पष्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उदबोधन भी सुनने को मिलेगा।
पुराने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री पारसचन्द जैन, अंतरसिंह आर्य, माया सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया करेंगे। प्रधानमंत्री पुराने हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर द्वारा जंबूरी मैदान पर बनाए गए हैलीपेड पर पहंचेंगे जहां प्रदेश शासन के राज्यमंत्री विष्वास सारंग, महापौर आलोक शर्मा, सांसद आलोक संजर और विधायक विष्णु खत्री उनका स्वागत करेंगे।
मंच के पीछे प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्य, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, भोपाल के नगर जिला अध्यक्ष एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रधानमंत्री जी का स्वागत करेंगे।
कैलाश खेर की प्रस्तुति प्रातः 10 बजे से
देश के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर प्रातः 10 बजे लाखों कार्यकर्ताओं के सम्मुख अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रदेष भर के 65 हजार से अधिक बूथों, मंडलों और सभी जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के भोपाल पहंचने का अनुमान है।
सुविधाओं की दृष्टि से कुछ व्यवस्थाएं की गयी है जो इस प्रकार है
बसों से आने वाले कार्यकर्ता आनंद नगर की ओर से आयेंगे।
चार पहिया वाहनों और ट्रेन से आने वाले कार्यकर्ता गांधी चौराहे की ओर से आयेंगे और वहां उनकी गाडियों पार्किंग की ओर जायेंगी।
विशिष्ठ अतिथियों और मीडिया के वाहन गांधी चौराहे की ओर से कार्यक्रम स्थल की ओर जायेंगे जहां निर्धारित पार्किंग में पार्क किया जायेगा। विशिष्ठ अतिथि और मीडिया का प्रवेश गेट क्रमांक 1 से होगा। जहां से आगे जाकर वे अपने अपने लिए निर्धारित स्थान पर बैठेंगे।
सुबह से रात तक खाना
कार्यकर्ता महाकुंभ में आने वाले लाखों कार्यकर्ताओं के लिए नाष्ते और भोजन की व्यवस्था सुबह जल्दी शुरू कर दी जायेगी और सभा प्रारंभ होने से पूर्व तक जारी रहेगी तथा सभा समाप्त होने के बाद भी भोजन व्यवस्था चालू रहेगी। भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल के दोनों ओर की गयी है।

Popular posts from this blog

कोरोना वायरस के चलते शासन प्रशासन के साथ-साथ पत्रकार भी मैदान में, कहीं खाना तो कहीं माकस बाटते नजर आए।