शाजा मोरानी की Corona रिपोर्ट नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी
12 अप्रैल 2020 मुंबई। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी की कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 रिपोर्ट के नकारात्मक आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से वापस लौटी शाजा में कोरोना का लक्षण नहीं दिखा था लेकिन सात अप्रैल को नानावटी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनमें इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। परिवार के एक विश्वस्त ने बताया, शाजा को अस्पताल स...