Posts

Showing posts with the label UP

UP में भी बढ़ सकता है 30 अप्रैल तक लॉकडाउन, 2 कैटेगरी में बांटे जाएंगे जिले

Image
12 अप्रैल 2020 लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के लॉकडाउन उनको बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार तो बैठक के बाद तय किया कि उत्तरप्रदेश में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाने से पहले दो वर्गों में प्रदेश के जिले बांटे जा सकते हैं। पहला वर्ग वह जहां पर करोना संक्रमण एक भी मरीज सामने नहीं आए हैं और दूसरा वर्ग वह जहां पर करोना संकरण के मरीज सामने आए हैं।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक करते हुए तय किया कि उत्तरप्रदेश में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन इसके लिए प्रदेश को दो वर्ग में बांटा जाए।  इसमें ए वर्ग में वे जिले हैं, जहां 14 अप्रैल तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इन जिलों को ग्रीन जोन माना जा रहा है। वहीं वर्ग बी में प्रदेश के वे जिले जहां पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।...