Posts

Showing posts with the label Bhopal

राज्यपाल ने जन्मदिन पर राजभवन में लगाया हरसिंगार का पौधा

Image
भोपाल : रविवार, अप्रैल 12 राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कोरोना वायरस संकट के कारण अपना जन्मोत्सव नहीं मनाया। उन्होंने राजभवन परिवार के आग्रह पर जवाहरखंड परिसर में औषधीय गुण सम्पन्न हर सिंगार का पौधा लगाया। हर सिंगार पौधे  की  विशेषताएं हरसिंगार का फूल पश्चिम बंगाल राज्य का राजकीय पुष्प है। इस खुशबूदार सफेद, गुलाबी रंग के फूल को देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। पौराणिक एवं लोक कथाओं में भी हरसिंगार पुष्प की महत्ता का उल्लेख है। यह पौधा केवल रात में खिलता है। सुबह इस पौधे के सारे फूल झड़ जाते हैं। इस पौधे का वानस्पतिक नाम निक्टेंथस आर्बरट्रिस्टिस है। हर सिंगार का औषधीय उपयोग हरसिंगार पौधा जोड़ों के दर्द, साइटिका आदि अन्य रोगों के इलाज में लाभकारी है। आयुर्वेद में इस पौधे के फूल, पत्तियां, छाल, बीज की बहुत मांग है। हरसिंगार का पौधा हृदय रोग, ज्वर, सूखी-खांसी, अस्थि-मज्जा में रक्त को साफ करने में, गठिया रोग, घाव का इलाज, त्वचा विकारों, मधुमेह, पाचन शक्ति बढ़ाने, तनाव दूर करने आदि में भी काम आता है।

कोरोना वायरस के चलते शासन प्रशासन के साथ-साथ पत्रकार भी मैदान में, कहीं खाना तो कहीं माकस बाटते नजर आए।

Image
शेख़ नदीम@ रिपोर्टर सामना टीवी भोपाल। कोरोना वायरस के चलते शासन प्रशासन दिन-रात ताबड़तोड़ मेहनत करके लोगों  लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए प्रयास कर रहा है और गरीब बेसहारों को फुटपाथ ओं और उनके घरों पर खाना पहुंचा रहा है वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जाने-माने पत्रकार जाहिद मीर जो कि बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं पत्रकारिता के साथ-साथ समाज की सेवा में भी हमेशा तत्पर रहते हैं । कोरोना महामारी के चलते पत्रकारिता जगत में तो अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से कर ही रहे हैं साथ ही पैदल चलकर सड़कों के किनारे लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं उन्हें सोशल डिस्टेंस बनाने एवं हाथों को सैनिटाइज करने और घरों में रहने की सलाह भी दे रहे हैं साथ ही कई गरीब बेसहारा  लोगों को खाना भी पहुंचा रहे हैं । Add caption आपको बता दें  जाहिद मीर पहले से ही सोशल वर्किंग में आगे रहे हैं और कोरोना महामारी के चलते वह किसी के बिना  डोनेशन के  अपने खर्च पर लोगों को माकस और खाना मुहैया करा रहे हैं साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि वह सोशल डिस्टेंस बनाए रखें ...हाथों को स...

मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के उत्कृष्ट आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया होंगे भोपाल के नये कलेक्टर

Image
भोपाल-मुख्यमंत्री और सीएस की गुड़ बुक में शामिल मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के उत्कृष्ट आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया होंगे भोपाल के नये कलेक्टर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशानिक सर्जरी की तैयारी प्रारंभ कर दी है।जिसके तहत पहले राजगढ़,फिर इंदौर और अब भोपाल कलेक्टर को बदलने की पूरी तैयारी हो गयी है और इसी क्रम में 2009 बैच के उत्कृष्ट ईमानदार और कई नवाचारों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर स्कॉच अवार्ड जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की शैली रखने वाले युवा,ईमानदार और तेज़ तर्रार अफसर की इमेज रखने वाले अविनाश लावानिया को कलेक्टर भोपाल बनाया जा रहा है। जिसका मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने अनुमोदन कर दिया है।आदेश आज- कल में जारी हो जाएंगे। 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अविनाश लवानिया को एक विशेष मिशन के लिए 3 सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों की बनाई गई हाई पावर कमेटी में बतौर मेम्बर शामिल कर इंदौर भेजा हुआ है। अविनाश लवानिया ब्यूरोक्रेसी सर्किल में अपनी ईमानदार,तेज़ तर्रार छवि के साथ युवा अधिकारी और स्वच्छ प्रशासन देने की जवाबदेही की मिसाल के रूप में फेमस है।

अगर आपने लोन लिया है तो अब नहीं चुकानी होगी 3 महीने तक EMI

Image
Saamana tv.com बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि लोन के ईएमआई भुगतान पर तीन महीने का मोराटोरियम ग्राहकों के लिए बड़ी राहत होगी। यह इसलिए क्योंकि अभी कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से अर्थव्यवस्था में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकाने से उनके क्रेडिट स्कोर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोरोनावायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को तीन महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है। हालांकि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को फिलहाल यह राहत नहीं मिल रही है। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आज कई बड़े ऐलानों में टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी, यह बात भी कही। यह लाभ सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी से टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा।

कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं।

Image
कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं। नीचे डॉक्टर के नाम के साथ नंबर और समय भी अंकित है। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक Dr Tushar Shah.   9321469911 Dr M Bhatt.           9320407074 Dr D Doshi.           9820237951 Dr D Rathod.         8879148679 Dr R Gwalani.        8779835257 Dr D Kansara.       8369846412 दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक Dr G Kamath.      9136575405 Dr S Manglik.       9820222384 Dr J Jain.             7021092685 Dr A Thakkar.      9321470745 Dr L Bhagat.        9820732570 Dr N Shah.           9821140656 Dr S Phanse.        8779328220 Dr J Shah.            9869031354 शाम 4 बजे से शाम 8 बजे तक Dr N Zaveri.      ...

जानिए कैसे बचा जा सकता है कोरोना वायरस से।

Image
  डॉक्टरों द्वारा कोरोना वायरस से मारे गए लोगो का पोस्ट-मोर्टेम करने के बाद इस वायरस से सम्बंधित बहुत अहम् जानकारी दी गयी गई |   ये वायरस स्वास नली में जाकर म्यूकस की लेयर बना लेता है जो सॉलिड हो जाती है और स्वास नली बंद हो जाती है . इलाज़ के लिए डॉक्टर्स इसी नली को खोलने की कोशिश करते हैं और दवाई देते हैं, हलाकि इसमें कई दिन लगते हैं और पेशेंट क्रिटिकल हो जाता है. इससे बचने के कुछ उपाय है जो की नीचे है -  १. दिन भर समय समय पर गरम पेय का सेवन करें जैसे की कॉफी, चाय, सूप, गरम पानी| हर २० mins में गरम पानी पिए| ऐसा करने से मुँह सूखेगा नहीं और अगर कोई वायरस आ गया होगा तो वो पेट में चला जायगा और गैस्ट्रिक juices की वजह से ख़तम हो जायगा इसके पहले की वो lungs तक पहुंच के पकड़ बना पाए. २. हर दिन antiseptic जैसे की विनेगर या लेमन या साल्ट और गरम पानी से गरारे करें . ३. वायरस बालो और कपड़ो में चिपक जाता है| किसी भी साबुन या डिटर्जेंट से वो मर जाता है| इसलिए बाहर से घर आते ही सबसे पहले बिना कहीं बैठे सीधे बाथरूम जाके नहा लें | अगर कपडे धो नहीं सकते तुरंत तो धुप में रख देख कपड़ो को ...

जिले में खेतों में नरवाई में आग लगाने पर प्रतिबंध

Image
जि ले में जनसामान्य के हित, सार्वजनिक सम्पत्ति, पर्यावरण एवं लोक व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने सम्पूर्ण जिले में खेतों में खड़े गेहूँ के डंठलों (नरवाई) में आग लगाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध आगामी दो माह तक जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन भादवि की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय होगा।    उल्लेखनीय है कि गेहूँ की फसल की कटाई के पश्चात अगली फसल के लिए खेत तैयार करने के लिए किसानों द्वारा अपनी सुविधा हेतु खेत में नरवाई में आग लगाकर खेत साफ किया जाता है। नरवाई में आग लगाना खेती के लिए नुकसानदायक होने के साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी हानिकारक है। इसके कारण विगत वर्षो में गंभीर अग्नि दुर्घटनाएं घटित हुई हैं तथा व्यापक सम्पत्ति की हानि हुई है। खेत की आग के अनियंत्रित होने पर जनसम्पत्ति व प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु आदि नष्ट हो जाते हैं। साथ ही खेत की मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले लाभकारी सूक्ष्य जीवाणु इससे नष्ट होते हैं जिससे खेत की उर्वरा शक्ति भी धीरे-...

शादी के बंधन में बंधे 103 जोड़ों को गिफ्ट के तौर पर गाय दी गई।

Image
सामूहिक विवाहमें 100 से अधिक जोड़ों को तोहफेमें मिली गाय। बेंगलुरू। कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में शानदार उदाहरण देखने को मिला, जब शादी के बंधन में बंधे 103 जोड़ों को गिफ्ट के तौर पर गाय दी गई। सामूहिक विवाह के आयोजकों ने बताया कि उपहार में दी गई गाय की मदद से जोड़ों को आय हासिल करने में मदद मिलेगी । चिकबल्लापुर जिले में बागेपालली गांव के पास गडीडम गांव में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ, जिसमें 103 जोड़ेशादी के बंधन में बंध गए। पारंपरिक तौर पर दिए जाने वाले कपड़े, मंगलसूत्र, विछिया की जगह आयोजकों ने कुछ अलग करने का सोचा। आयोजकों ने हर एक कपल को गाय का तोहफा विवाह के आयोजकों ने साथ ही 50 हजार कैश और वेंकटरमनस्वामी मंदिर परिसममें किया गया| सोने की मंगलसूत्र दी गई, जिसका वजन 8 ग्राम रहा। गिफ्ट में दी गई गायों को गांव में लगने वाले मेलों और साप्ताहिक बाजारों से खरीदा गया। शादी करने वाले जोड़े इस अनोखे उपहार से बेहद खुशनजर आए। खेती करने वाले नागाराजू ने कहा कि गाय की मदद से उन्हें अतिरिक्त आय हासिल होगी। वहीं 23 वर्षीय सूर्यनारायण ने कहा, मैंने कुछपैसों की बचत करने की उम्मीद में सामूहिक विवाह...

राज्यपाल ने नानाजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए

मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने बुधवार को चित्रकूट आगमन के उपरांत सियाराम कुटीर स्थित स्व. नानाजी देशमुख की प्रतिमा के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित की।  

जोमेटो से पिज्जा ऑर्डर किया तो खाते से निकले एक लाख रुपये

Image
नोएडा। नोएडा में श्वेता नाम की एक महिला को ऑनलाइन पिज्जा मंगाना भारी पड़ गया। उन्होंने जिस नंबर से फोन कर पिज्जा मंगवाया था, उसी नंबर के जरिए उनके अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर एक लाख रुपए निकाल लिए गए। श्वेता ने आरोप लगाया कि उन्होंने ऑनलाइन फूड सर्विस देने वाली कंपनी जोमेटो के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर पिज्जा बुक कराया और इसका पैसा भी चुका दिया। इसके तुरंत बाद उनके यूपीआई खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए। श्वेता ने आरोप लगाया कि जिस यूपीआई खाते से फर्जीवाड़े के जरिए पैसा निकाला गया, वो उन्होंने जोमेटो के एप से लिंक करके रखा था।

पत्नी की बीमारी का खर्च नहीं उठा सकता परामर्श केंद्र में चल रही काउंसलिंग, ली जा रही विधिक सलाह और डाक्टरी राय।

Image
सामना टीवी से दीपांश श्रोती की रिपोर्ट महिला थाने के परामर्श केंद्र में एक ऐसा मामला पहुंचा जिसमें पति ने पत्नी को अपने साथ रखने इंकार कर दिया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को जैनेटिक बीमारी उसके ससुराल वालों ने बीमारी छिपाकर शादी की है। इधर पत्नी का कहना है कि शादी के पहले उसे पता नहीं था कि उसे कोई जैनेटिक बीमारी है। मामला परामर्श केंद्र में काउंसलिंग में है। इस मामले में विधिक सलाह ली जा रही है।  महिला थाने में 20 अक्टूबर प्रीति शर्मा ने शिकायत की है कि उसका पति उसे साथ नहीं रखना चाहता इसलिए उसे भरण-पोषण दिलाया जाए। महिला थाने की काउंसलर रीता तुली ने बताया कि महिला की शिकायत पर जब पति गौतम शर्मा को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया उसने बताया कि उसकी पत्नी को सिक्लिंग सेल एनिमिया नाम की बीमारी है। यह बीमारी जैनेटिक है। उसकी शादी 6 जून 2014 को हुई है। जब से यह शादी करके घर आई है तब से दवाईयों का खर्च बढ़ गया है। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है उसका वेतन इतना नहीं है कि वह जिंदगी भर बीमारी पर लगने वाली दवाईयों का खर्च उठा सके। उसका कहना है कि इस बीमारी के बारे में रेड क्रॉस के ड...

उपभाेक्ता फाेरम ने यूनीवर्सल साेम्पाे जनरल इंश्याेरेंस कंपनी के खिलाफ सुनाया फैसला।

Image
अस्पताल व्यक्ति शाैक से नही बल्कि जीवन संकट में अाने पर जाता है इसलिए देना हाेगी क्लेम की राशि अाैर हर्जाना उपभाेक्ता फाेरम ने यूनीवर्सल साेम्पाे जनरल इंश्याेरेंस कंपनी के खिलाफ सुनाया फैसला सिटी रिपाेर्टर : दीपांश श्रोती भाेपाल। इंश्याेरेंस कंपनी केवल यह कहकर मेडीक्लेम इसलिए खारिज नहीं कर सकती कि व्यक्ति के जाेड़ाे में दर्द था। काेई भी व्यक्ति शाैक से अस्पताल में भर्ती नहीं हाेता। जब जीवन पर संकट अाता है तब अस्पताल में भर्ती हाेना व्यक्ति की मजबूरी हाेती है। यह टिप्पणी उपभाेक्ता फाेरम की बेंच ने यूनिवर्सल इंश्याेरेस कंपनी अाैर उसकी टीपीए डेडीकेटड हेल्थ केयर सर्विसेंज के खिलाफ फैसला सुनाते हुए की। दरअसल इंश्याेरेंस कंपनी ने उपभाेक्ता का मेडीक्लेम यह कर खारिज कर दिया था कि जाेड़ाें का दर्द का इलाज डाक्टर से सलाह लेकर घर पर किया जा सकता है इसके लिए अस्पताल में भर्ती हाेने की क्या जरूरत है। मामले में फाेरम ने कंपनी काे क्लेम की राशि 22,497 रुपए क्लेम िनरस्त की तारीख 13 फरवरी 2014 से 9 प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान करें। इसके साथ अाठ हजार रुपए हर्जाना दें। मामले की सुनवाई फाेरम के अध्य...

राजा टी-17 अाैर पर्यटकाें के बीच मुन्ना के नाम से सबसे ज्यादा मशहूर रहा बाघ अब वन िवहार नेशनल पार्क की शान बनेगा।

Image
सिटी रिपाेर्टर: दीपांश श्रोती भाेपाल। कान्हानेशनल पार्क का राजा टी-17 अाैर पर्यटकाें के बीच मुन्ना के नाम से सबसे ज्यादा मशहूर रहा बाघ अब वन िवहार नेशनल पार्क की शान बनेगा। वाइल्ड लाइफ मुख्यालय ने कान्हा पार्क प्रबंधन काे मुन्ना काे वन विहार भेजने का अादेश दिया। मुख्यालय ने यह निर्णय इसलिए लिया कि जंगल के हिसाब से वह बूढ़ा हाे चुका है। उसके इलाके में युवा बाघाें का मूवमेंट था। जिससे टेरेटरीज फाइट की वजह से उसकी माैत हाेने का डर था। उसने एक वृद्ध व्यक्ति का शिकार किया था। मुन्ना काे जंगल में ट्रेक करने के लिए कई दिनाें से टीम लगी थी। उसे हाथी अाैर महावताें की टीम ने उसे मंगलवार काे ट्रेक कर लिया। मुन्ना काे बुधवार काे बम्हनी परिक्षेत्र में ट्रेक करते हुए उसे बेहाेश कर वन विहार के लिए रवाना कर दिया गया। मुन्ना अब सुबह तक वन विहार पहुंच जाएगा। वन िवहार प्रबंधन ने उसके लिए ऊपर विशेष बाड़ा तैयार किया है। वन विहार की डायरेक्टर कमालिका माेहंता ने बताया कि मुन्ना काे हाउसिंग में छाेड़ने से पहले उसका स्वस्थ परीक्षण किया जाएगा। इसलिए है खास मुन्ना बाघ मुन्ना दबंग, खूंखार और अपनी विशेष किस्म की श...

क्या शिवराज पर कर पाएंगे एफआईआर ?

Image
450 करोड़ के पौधा रोपण घोटाले में.. By Sabkikhabar     -जिस अफसर पर एफआईआर की जिम्मेदारी वह भी कटघरे में भोपाल। मप्र के वनमंत्री उमंग सिंघार ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता बुलाकर  जोर-शोर से घोषणा तो कर दी है कि प्रदेश में फर्जी पौधारोपण के नाम पर हुए  450 करोड़ के घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ ईओडब्ल्यू में एफआईआर की जाएगी। लेकिन अभी तक वन विभाग ने न तो एफआईआर की प्रस्ताव तैयार किया है, न ही इसे सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा है और न ही अभी तक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे हरी झंडी दी है। वनमंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व वनमंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार और वन विभाग के लगभग आधा दर्जन अधिकारियों को जुलाई 2017 में हुए फर्जी पौधारोपण के लिए जिम्मेदार मानते हुए वन विभाग के अपर मुख्य सचिव एपी श्रीवास्तव को इस मामले को  ईओडब्ल्यू  को  सौंपने के निर्देश दिए हैं लेकिन मंत्रालय और ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का मानना है कि मंत्री की घोषणा करने से किसी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर नहीं होती। इसके लिए प्रक्रिय...

कई शहरों में बन रही मिलावटी मिठाइयां। खाद विभाग द्वारा छापे मारने पर मामला आया सामने।

Image
नाज़िया खान रिपोर्टर : सामना टीवी भोपाल। त्योहारों का समय है इस वक्त मिलावट ख़ोरों के हौसले बुलंद थे टनों से  मिलावटी मिठाइयां बनाकर मार्केट में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी में थे । वहीं खाद्य विभाग ने कड़ी मशक्कतओं का सामना करके इन मिलावट ख़ोरों के ठिकानों पर छापे मार कार्यवाही कर। सैंपल लेकर जाँच की तो मिलावट तो पाई ही गई साथ ही कुछ ऐसी चीज़े मिला कर मिठाई बनाइ जा सकती है आप सोच भी नहीं सकते। जी है क्या आपने कभी सोचा है कि पुताई करने वाली दिवार पर जो पुट्ठी लगाई जाती है उसमें मिल्क पावडर मिलकर मावा और उससे मिठाई बन सकती है। खाद विभाग की छापा मार कार्रवाई में ये सच सामने आया। आप सभी से अनुरोध है मिठाईयां खरीदते समय पूरी सावधानी बरतें थोड़ी बहुत भी शंका होने पर तुरंत खाद विभाग को सूचना दें।  मिठाइयों के अलावा भी जो मोहल्ले की दुकानों पर बच्चों के खाने के लिए मिठाइयों जैसे बच्चों के मन मोह लेने वाले खाने के आइटम मिलते हैं उसमें भी मिलावट की शंका होने पर तुरंत खाद विभाग में उसकी सूचना दें ।सतर्क रहें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें आपकी यह जागरूकता कई अनजान लोगों की जान बचा स...

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी , 1 जुलाई से बदल गये रेलवे के ये 10 नियम...

Image
प्रेस रिपोर्टर नाज़िया ख़ान 1) वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म हो जाएगा। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी। 2) 1 जुलाई से तत्काल टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी राशी वापस किए जाएंगे। 3) 1 जुलाई से तत्काल टिकट के नियमों में बदलाव हुआ है। सुबह 10 से 11 बजे तक एसी कोच के लिए टिकट बुकिंग होगी जबकि 11 से 12 बजे तक स्लीपर कोच की बुकिंग होगी। 4) 1 जुलाई से राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा शुरु हो रही हैं। इस सुविधा के बाद शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पेपर वाली टिकट नहीं मिलेगी, बल्कि आपके मोबाईल पर टिकट भेजा जाएगा। 5) जल्द ही रेलवे अगल-अगल भाषाओं में टिकटिंग की सुविधा शुरु होने जा रही हैं। अभी तक रेलवे में हिंदी और अंग्रेजी में टिकट मिलती है, लेकिन नई वेबसाइट के बाद अब अलग-अगल भाषाओं में टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। 6) रेलवे में टिकट के लिए हमेशा से मारामारी होती रहती है। ऐसे में 1 जुलाई से शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 7) भीड़भाड़ के दिनों में रेलगाड़ी में बेहतर सुविधा देने के लिए वैकल्पित...

बिजली घर ने चालू की उपाय ऐप : बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान

Image
वाजिद खान (प्रदेश सत्ता) बिजली फॉल्ट एवं बिल संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 और 0755-2551222 के साथ ही मोबाइल एप ‘उपाय (UPAY) पर भी शिकायतें दर्ज होंगी। इस एप से सीधे उपभोक्ता अपनी शिकायत कॉल सेंटर में दर्ज करा सकते हैं। कंपनी के आईटी विभाग द्वारा इस एप के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के अलावा विद्युत अवरोध एवं बिलिंग संबंधी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई है। जानिए... कैसे उपयोग कर सकेंगे एप, क्या होगा फायदा एप : उपाय (UPAY) एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर व चंबल संभाग के बिजली उपभोक्ता उपयोग कर सकेंगे। ऐसे करें उपयोग *एप में उपभोक्ता बिल में दर्ज आईवीआरएस या उपभोक्ता आईडी नंबर सबमिट करेंगे तो उपभोक्ता के कनेक्शन के सभी विवरण स्वतः खुल जाएंगे। यदि बिजली उपभोक्ता की शिकायत अन्य व्यक्ति या अन्य पते की है तो अन्य व्यक्ति को शिकायत दर्ज कराने के लिए एप में अपने मोबादल नंबर को दर्ज करना होगा एवं अपने सभी विवरण दर्ज कराने होंगे जेसै शिकायत के पते हेतु उपभोक्ता को शहर/क्षेत्र/कॉलोनी एवं मकान न...

हमारे बीच नही रहे वरिष्ठ पत्रकार चंदा बारगल। अचानक आए हार्ट अटैक के बाद दुनिया छोड़ दी

Image
भोपाल।  अपनी दुनिया अपनी धुन में मस्त रहने वाला जिसको कोई अपने जमाने का कबीर पत्रकार तो कोई मस्त मौला के नाम से जानता था। ऐसा पत्रकार जिसने कभी समझौता नही किया और मुफलिसी में जीकर भी गुजारा कर लिया। ऐसे हरफनमौला पत्रकार की अचानक आज खबर आई कि आज वो नही रहे तो दिल धक से रह गया।  जी हैं मुझे उंगली पकड़ कर, एवं मेरी खबरों से मेरी गलतियो को रोजाना पकड़ कर मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में,लेखनी के गुर सिखाने वाले पत्रकार चंदा बारगल आज हमारे बीच नही रहे। 1980 में नईदुनिया इंदौर से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले चंदा बारगल इंदौर में नईदुनिया के बाद स्थानीय केबल चेनल को ज्वाइन किया ओर उसके बाद दैनिक भास्कर में लगातार कार्यरत रहे। जब इंदौर भास्कर का विभाजन हुआ तो भोपाल से शुरू हुए सांध्य दैनिक सातवी दुनिया में भेजे गए जहां से दैनिक भास्कर नागपुर संस्करण में सम्पादकीय कार्य किया।इसके बाद दैनिक नईदुनिया भोपाल ओर दैनिक जागरण में भी रहे। लेकिन सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त की उन्होंने 1993 में प्रसिद्ध राजनीतिक पत्रिका माया में मध्यप्रदेश ब्यूरो बनकर, माया पत्रिका बंद होने के बाद पुनः नागपुर ...

बजट 2019-20 की पूरी जानकारी विस्तार से। सामन टीवी

Image
भोपाल। कुललविनियोग राशि 233605.89 करोड़ रुपए। शुद्ध व्यय 214085.02 करोड़ का प्रावधान। विनियोग की राशि मे 20% की वृद्धि हुई। पूंजीगत व्यय में 21% कई हुई वृध्दि। कृषि विभाग में 66% की हुई है वृध्दि। जयकिसान योजन के लिए 8 हज़ार करोड़ रुपए का प्रावधान। गेहूं पर बोनस के 1600 करोड़ का प्रावधान। कृषि क्षेत्र में रोजगार के लिए 100 करोड़ का प्रावधान। पेंशन और कन्यादान योजना में बढ़ोतरी कर 2891 करोड़ किया गया। युवा स्वभिमान योजना में 330 करोड़ रुपए का प्रावधान। लैंड मैनेजमेंट ऑथोरिटी बनाए जाने का प्रावधान। राइट टू वाटर के लिए 1 हज़ार करोड़ रुपए का प्रावधान। स्वस्थ सेवाओं के लिए सुषेण संजीविनी योजना लागू की जाएगी। बजट में स्वस्थ के अधिकार को मिली जगह। अनुसूचित जनजाति के लिए 33467 करोड़ का प्रावधान। अनुसूचित जनजाति वित्त निगम के माध्यम से दिए गए 1 लाख तक के ऋण माफ किए जाएंगे। अनुसूचित जनजाति उपयोजन के लिए 22793 करोड़ रुपए का प्रावधान। सड़क निर्माण  एवं सिंचाई योजनाओं के लिए विशेष वित्तीय व्यवस्था। कृषि क्षेत्र को मिला 46559 करोड़ का बजट। जय किसान फसल रिन माफी योजना के लिए 8 हज़ार करोड़ का प्रावधान। प्रधनमंत्री...

नि:शुल्क कृत्रिम हाथ शिविर 4 अगस्त 2019 को भोपाल में।

Image
Saamana News Network भोपाल।नि:शुल्क कृत्रिम हाथ शिविर 4 अगस्त 2019 को भोपाल में रोटरी भवन, होटल पलाश के पास,बाण गंगा चोराहा, भोपाल में होने जा रहा है। यह हाथ लगाने एवं निकालने में अत्यंत सहज और मजबूत टिकाऊ एवं बहुउपयोगी है इसमें 10 से 12 किलो का वजन उठाया जा सकता है।  इसकी तीन उंगलियां स्थाई है जबकि दो उंगलियां हिलाई जा सकती हैं इसको लगाकर साइकिल और मोटरसाइकिल भी चलाई जा सकती है इसका वजन मात्र 400 ग्राम है अगर आपको अथवा किसी ऐसे व्यक्ति को मुझे आप जानते हो इस कृत्रिम हाथ की आवश्यकता है उसका विवरण नाम पता मोबाइल नंबर तथा फोटो व्हाट्सएप कर जिसमें हाथ कटा हुआ स्पष्ट दिख रहा है तुरंत संपर्क करें * आवश्यक सूचना इस हाथ को लगाने के लिए कोहनी के नीचे मूल हाथ का कम से कम 4 से 5 इंच का हिस्सा होना जरूरी है। *