Posts

इंदौर:पुलिस की गुंडागर्दी, पत्रकार और पब्लिक से की मारपीट

Image
इंदौर। पुलिस वालों की गुंडागर्दी शहर में खुलेआम चल रही है। दो अलग-अलग मामलों में पत्रकार और पब्लिक पर पुलिस टूट पड़ी। जमकर मारपीट की गई। पहला मामला विजय नगर थाने पर कवरेज करने गए Ind 24 न्यूज़ चैनल के पत्रकार भरत पाटील के साथ पुलिस कर्मी हरीशंकर गुर्जर ने मारपीट की। वही दूसरा मामला राजेंद्र ब्रिज पर दादागिरी करते हुए पुलिस वालों ने आम जनता के साथ मारपीट की। ग़ौरतलब है कि विजयनगर थाने के स्टाफ के बेलगाम होने की कई घटनाएं पहले भी सामने आती रही है। ख़ुफ़िया वालों पर भी आए दिन वसूली के आरोप लगते रहे है। लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। स्टाफ तभी बेलगाम होता है जब उनका प्रभारी उन्हें बढ़ावा देता है। Sabahr india21

पहली बार वोडाफोन ने लॉन्च किया अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, तीन देशों में फ्री अनलिमिटेड कॉल और हाई स्पीड डेटा

Image
वोडाफोन के ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वोडाफोन आई-रोमफ्री प्लान सबस्क्राइब करना होगा दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने भारतीय ग्राहकों के लिए अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सिंगापुर की यात्रा के दौरान अननिमिटेड रोमिंग प्लान की घोषणा की है। वोडाफोन ने सोमवार को कहा कि वोडाफोन के ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वोडाफोन आई-रोमफ्री प्लान सबस्क्राइब करना होगा, जिसके बाद इन तीन देशों की यात्रा के दौरान वोडाफोन के ग्राहकों को अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं देना होगा। प्लान के तहत इन तीन देशों में फ्री अनलिमिटेड कॉल और हाई स्पीड डेटा दिया जाएगा। जबकि अन्य देशों में इन पैक्स के जरिए अनकमिंग कॉल फ्री होगी और डेटा के लिए 1 रुपए प्रति MB और आउटगोइंग कॉल के लिए 1 रुपए प्रति मिनट का चार्ज वसूला जाएगा। वोडाफोन ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यह प्लान विभिन्न शुल्क और अवधि के विकल्पों के रूप में उपलब्ध होगा। वोडाफोन ने 30 दिन के लिए 5,000 रुपए, 10 दिन के लिए 3,500 रुपए, सात दिन के लिए 2,500 रुपए और 24 घंटे के लिए 500 रुपए के प्लान उतारे हैं। कंपनी ने कहा कि इंटरनेशनल रोमिंग पर जाने व...

जयललिता से संबंधित बंगले का गार्ड का मिला मृत, अम्मा का था अक्सर इस घर में आना-जाना

Image
यहां के नजदीक कोडानद में स्थित एक बंगले पर तैनात 40 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड मृत मिला है । इस बंगले में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का अक्सर आना जाना होता था। यहां के नजदीक कोडानद में स्थित एक बंगले पर तैनात 40 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड मृत मिला है । इस बंगले में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का अक्सर आना जाना होता था। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर बंगले में मूल्यवान वस्तु और कुछ दस्तावेज चोरी करने के इरादे से घुसे एक अज्ञात गिरोह द्वारा किये गये हमले में बंगले पर तैनात एक अन्य गार्ड भी घायल हो गया। अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस बंगले की मालकिन जयललिता थी या नहीं।  यह घटना आज सुबह उस समय प्रकाश में आयी जब चाय बगान के कामगारों ने देखा कि गार्ड ओम बहादुर और किशोर बहादुर खून से सने पड़े हैं और उनके हाथ पांव बंधे हुये हैं। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक मुरली रंबा और अन्य शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि किशोर बहादुर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के हवाले स...

आरसीबी ने ज‍िस द‍िन IPL में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2013 में उसी तारीख को बनाए थे सबसे ज्‍यादा रन

Image
23 अप्रैल। यह वो तारीख है, जिसने साल 2017 में आरसीबी को सबसे बड़ा गम दिया और 2013 में सबसे बड़ी खुशी। पहले बात करते हैं 2017 की, जिसे आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर कभी याद नहीं रखना चाहेगा। क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे सूरमाओं के सजी यह टीम आईपीएल के इतिहास का सबसे कम स्कोर बनाएगी, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 9.4 ओवरों में 49 पर अॉलआउट होने वाली आरसीबी के लिए ईडन गार्डन बुरे सपने जैसा साबित हुआ। हैरानी की बात यह है कि उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। कप्तान विराट कोहली पहली ही बॉल पर शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों के तरह ढहती चली गई। स्कोरकार्ड देखकर ऐसा लगा मानो ये कोई मोबाइल नंबर हो। पूरी पारी में एक भी छक्का नहीं और 82 रनों से करारी हार। लेकिन 4 साल पहले 2013 में आरसीबी ने इसी दिन आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर बनाया था, जो अब तक बरकरार है। जी हां 23 अप्रैल, 2013 को आरबीसी ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 263 रन ठोंक दिए थे। यह मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच में क...

अपनी मेहनत की कमाई इन तीन कामों में लगाती हैं प्रियंका चोपड़ा

Image
प्रियंका इस समय ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। जिसकी वजह से उन्हें अच्छी खासी रकम फीस के तौर पर मिलती है। ए लिस्टर होने की वजह से उन्हें काफी पैसा मिलता है लेकिन पीसी को अपने पैसे मैनेज करने के लिए जाना जाता है। लेकिन यह सवाल आपके जेहन में भी आता होगा कि प्रियंका जैसे बड़े स्टार अपने पैसों का क्या करते हैं। ब्लूमबर्ग से बात करते हुए प्रियंका ने अपने फाइनेंस के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मैं अपने पैसों को तीन हिस्सों में बांट देती हूं। जैसे- मुझे कितने की सेविंग करनी हैं, कितना खर्च करना है और कितना दान देना है। जब प्रियंका से पूछा गया कि उनका बेस्ट इनवेस्टमेंट क्या है तो उन्होंने कहा गोवा और मुंबई में जमीन होना। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की मार्केट किस तरह से पीसी को ट्रीट करती है इसपर उन्होंने कहा- खुद को टैक्स के बारे में, अप्रवासी कानून और अंतर राष्ट्रीय कानून के बारे में शिक्षित करना। मैं कहां रहती हूं और किसी देश में कितने समय तक रह सकती हूं। यह किस तरह से मेरे वीजा पर असर डालेगा। बहुत से तरीके हैं जो गलत हो सकते हैं। प्रियंका को कारों से बहुत प्यार है। लेकिन जब उन...

मारूति की स्विफ्ट डिजायर, जल्द ही नजर आएगी सड़कों पर

Image
पिछले मॉडल के मुकाबले 2017 का यह नया मॉडल मोस्‍ट एडवांस्‍ड फीचर और लग्‍जरी के साथ आ सकता है। (Photo: Maruti Suzuki) मारूति सुजुकी अपनी कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिजायर को नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसका डिजाइन तैयार कर लिया है। साथ ही डिजाइन का एक स्कैच भी जारी किया है। पिछले मॉडल के मुकाबले 2017 का यह नया मॉडल मोस्‍ट एडवांस्‍ड फीचर और लग्‍जरी के साथ आ सकता है। मारूति सुजुकी ने इस मॉडल के बारे में कुछ बताने से पहले इसका स्‍केच जारी किया। कंपनी इस कार को मई में लॉन्‍च करेगी। कंपनी के मुताबिक नई डिजायर का डिजाइन काफी दमदार है। यह आधुनिक डिजाइन के साथ आ रही है। कंपनी ने अभी तक कार के फीचर्स, डिजाइन व फंक्‍शन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। स्विफ्ट डिजायर कंपनी की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसकी पॉप्‍युलैरिटी को देखते हुए इसके नए मॉडल और डिजाइन से लोगों को काफी ज्‍यादा उम्‍मीद है। कंपनी की तरफ से नई डिजायर का स्‍केच जारी करने के बाद इसके फीचर जानने को लेकर उत्‍सुकता भी काफी ज्‍यादा बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर के ड...

ईशानी ने अमेरिका में लहराया परचम

Image
अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में 22-23 अप्रैल को हुआ था वर्ल्ड रोबो गेम ईशानी के नेतृत्व में टीम को मिले एक गोल्ड, दो सिल्वर व एक ब्रांज  धनबाद की बेटी ईशानी स्तुति ने अमेरिका में अपना परचम लहराया है. ईशानी की इस उपलब्धि से न सिर्फ उसका परिवार बल्कि पूरा धनबाद गौरवान्वित हुआ है. ईशानी के कुशल नेतृत्व में उसकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की धरती पर स्वर्ण पदक हासिल किया है. अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को के प्लीजेंटन में 22-23 अप्रैल को आयोजित वर्ल्ड रोबो गेम का आयोजन किया गया.  इसमें कई देशों से आयी टीमों ने अपने-अपने रोबोट प्रस्तुत किये. भारत से एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई की टीम शामिल हुई, जिसने विभिन्न गेम्स में एक गोल्ड, दो सिल्वर एवं एक ब्रांज मेडल हासिल किया. टीम को पूरे देश भर से बधाइयां मिल रही है. कुल नौ स्टूडेंट्स की टीम में मैनेजर के तौर पर धनबाद के जगजीवन नगर निवासी डॉ आलोक प्रियदर्शी व रूमा प्रियदर्शी की पुत्री ईशानी शामिल थीं. धनबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा ईशानी वर्तमान में एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई में पढ़ाई कर रही है.  बीटेक कर रही ...