Posts

कोरोना वायरस के चलते शासन प्रशासन के साथ-साथ पत्रकार भी मैदान में, कहीं खाना तो कहीं माकस बाटते नजर आए।

Image
शेख़ नदीम@ रिपोर्टर सामना टीवी भोपाल। कोरोना वायरस के चलते शासन प्रशासन दिन-रात ताबड़तोड़ मेहनत करके लोगों  लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए प्रयास कर रहा है और गरीब बेसहारों को फुटपाथ ओं और उनके घरों पर खाना पहुंचा रहा है वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जाने-माने पत्रकार जाहिद मीर जो कि बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं पत्रकारिता के साथ-साथ समाज की सेवा में भी हमेशा तत्पर रहते हैं । कोरोना महामारी के चलते पत्रकारिता जगत में तो अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से कर ही रहे हैं साथ ही पैदल चलकर सड़कों के किनारे लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं उन्हें सोशल डिस्टेंस बनाने एवं हाथों को सैनिटाइज करने और घरों में रहने की सलाह भी दे रहे हैं साथ ही कई गरीब बेसहारा  लोगों को खाना भी पहुंचा रहे हैं । Add caption आपको बता दें  जाहिद मीर पहले से ही सोशल वर्किंग में आगे रहे हैं और कोरोना महामारी के चलते वह किसी के बिना  डोनेशन के  अपने खर्च पर लोगों को माकस और खाना मुहैया करा रहे हैं साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि वह सोशल डिस्टेंस बनाए रखें ...हाथों को स...

मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के उत्कृष्ट आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया होंगे भोपाल के नये कलेक्टर

Image
भोपाल-मुख्यमंत्री और सीएस की गुड़ बुक में शामिल मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के उत्कृष्ट आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया होंगे भोपाल के नये कलेक्टर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशानिक सर्जरी की तैयारी प्रारंभ कर दी है।जिसके तहत पहले राजगढ़,फिर इंदौर और अब भोपाल कलेक्टर को बदलने की पूरी तैयारी हो गयी है और इसी क्रम में 2009 बैच के उत्कृष्ट ईमानदार और कई नवाचारों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर स्कॉच अवार्ड जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की शैली रखने वाले युवा,ईमानदार और तेज़ तर्रार अफसर की इमेज रखने वाले अविनाश लावानिया को कलेक्टर भोपाल बनाया जा रहा है। जिसका मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने अनुमोदन कर दिया है।आदेश आज- कल में जारी हो जाएंगे। 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अविनाश लवानिया को एक विशेष मिशन के लिए 3 सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों की बनाई गई हाई पावर कमेटी में बतौर मेम्बर शामिल कर इंदौर भेजा हुआ है। अविनाश लवानिया ब्यूरोक्रेसी सर्किल में अपनी ईमानदार,तेज़ तर्रार छवि के साथ युवा अधिकारी और स्वच्छ प्रशासन देने की जवाबदेही की मिसाल के रूप में फेमस है।

अगर आपने लोन लिया है तो अब नहीं चुकानी होगी 3 महीने तक EMI

Image
Saamana tv.com बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि लोन के ईएमआई भुगतान पर तीन महीने का मोराटोरियम ग्राहकों के लिए बड़ी राहत होगी। यह इसलिए क्योंकि अभी कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से अर्थव्यवस्था में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकाने से उनके क्रेडिट स्कोर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोरोनावायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को तीन महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है। हालांकि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को फिलहाल यह राहत नहीं मिल रही है। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आज कई बड़े ऐलानों में टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी, यह बात भी कही। यह लाभ सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी से टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा।

कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं।

Image
कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं। नीचे डॉक्टर के नाम के साथ नंबर और समय भी अंकित है। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक Dr Tushar Shah.   9321469911 Dr M Bhatt.           9320407074 Dr D Doshi.           9820237951 Dr D Rathod.         8879148679 Dr R Gwalani.        8779835257 Dr D Kansara.       8369846412 दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक Dr G Kamath.      9136575405 Dr S Manglik.       9820222384 Dr J Jain.             7021092685 Dr A Thakkar.      9321470745 Dr L Bhagat.        9820732570 Dr N Shah.           9821140656 Dr S Phanse.        8779328220 Dr J Shah.            9869031354 शाम 4 बजे से शाम 8 बजे तक Dr N Zaveri.      ...

जानिए कैसे बचा जा सकता है कोरोना वायरस से।

Image
  डॉक्टरों द्वारा कोरोना वायरस से मारे गए लोगो का पोस्ट-मोर्टेम करने के बाद इस वायरस से सम्बंधित बहुत अहम् जानकारी दी गयी गई |   ये वायरस स्वास नली में जाकर म्यूकस की लेयर बना लेता है जो सॉलिड हो जाती है और स्वास नली बंद हो जाती है . इलाज़ के लिए डॉक्टर्स इसी नली को खोलने की कोशिश करते हैं और दवाई देते हैं, हलाकि इसमें कई दिन लगते हैं और पेशेंट क्रिटिकल हो जाता है. इससे बचने के कुछ उपाय है जो की नीचे है -  १. दिन भर समय समय पर गरम पेय का सेवन करें जैसे की कॉफी, चाय, सूप, गरम पानी| हर २० mins में गरम पानी पिए| ऐसा करने से मुँह सूखेगा नहीं और अगर कोई वायरस आ गया होगा तो वो पेट में चला जायगा और गैस्ट्रिक juices की वजह से ख़तम हो जायगा इसके पहले की वो lungs तक पहुंच के पकड़ बना पाए. २. हर दिन antiseptic जैसे की विनेगर या लेमन या साल्ट और गरम पानी से गरारे करें . ३. वायरस बालो और कपड़ो में चिपक जाता है| किसी भी साबुन या डिटर्जेंट से वो मर जाता है| इसलिए बाहर से घर आते ही सबसे पहले बिना कहीं बैठे सीधे बाथरूम जाके नहा लें | अगर कपडे धो नहीं सकते तुरंत तो धुप में रख देख कपड़ो को ...

75 करोड़ का जुर्माना, पतंजलि को बड़ा झटका

Image
नई दिल्ली (ईएमएस)। नेशनल एंटी प्रॉफिटियरिंग अरथॉरिटी (एनएए) ने योग गुरु बाबा रामदेव कीकंपनी पतंजलि को बड़ा झटका देते हुए 75 करोड़ का जुर्माना लगाया है। दरअसल, जीएसटी कमहोने के बाद भी उसका लाभ ग्राहकों तक न पहुंचाने और सामान कारेट ज्यादा लेने के लिए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 75.08 करोड़रुपए काजुर्माना लगाया गया है। एनएए ने कहा है कि वाशिंग पाउडर पर जीएसटी में कटौती के बावजूद पतंजलि ने उसके रेट बढ़ा दिए थे।

शस्त्र लायसेंसधारको के यूनिक यूआईएन क्रमांक हेतु 31 मार्च तक जमा कराऐं दस्तावेज

Image
भा रत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा शस्त्र लायसेंस की जानकारी कम्प्यूटर के माध्यम से भरने एवं मॉनीटर करने के लिए एनडीएल-एएलआईएस सॉफ्टवेयर बनाया है। जिसके माध्यम से सभी शस्त्र लायसेंस के लिए एक यूनिक यूआईएन क्रमांक जारी करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत ऐसे शस्त्र लायसेंस धारक जिनका शस्त्र लायसेंस 31 मार्च 2016 या उससे पहले की दिनांक को जारी किया गया है एवं उनका यूनिक यूआईएन क्रमांक अभी जारी नहीं हुआ है। ऐसे शस्त्र लायसेंस धारको को अपने आवेदन पत्र स्पष्ट एवं सही व संपूर्ण जानकारी सहित 31 मार्च 2020 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें। ताकि उनके आर्म्स लायसेंस का डाटाबेस ऑनलाईन फीडिंग किया जाकर विशिष्टि नम्बर (यूआईएन) सर्जित किया जा सके। नियत अवधि तक आवेदन प्राप्त नहीं होने एवं यूआईएन सर्जित न होने की दशा में उनके शस्त्र लायसेंस स्वतः निरस्त (रद्द) कर दिए जाएंगे।