होठों की देखभाल और लिपस्टिक टिप्स

 खूबसूरत गुलाबी होंठों की तुलना, अक्सर गुलाब की कोमल पंखुड़ियों से की जाती है | चेहरे का अहम हिस्सा, हमारे होंठ ही हैं |
लेकिन सर्द मौसम में होंठ कुम्हला जाते हैं और फटने लगते हैं | इन होठों की देखभाल कैसे करें, जिससे वे कोमल और इनकी रंगत गुलाबी बनी रहे, आइए जानते हैं |
1. यदि होंठ फटते हों तो नाभि पर तेल या देसी घी की कुछ बूंदें रात को सोते समय लगाएं |
2. कसे हुए नारियल का दूध निकालकर होठों पर लगाएं | इससे होठों का गुलाबीपन और कोमलता कायम रहती है |
3. होठों की सुंदरता बढ़ाने में लिपस्टिक का भी योगदान होता है | लिपस्टिक का चुनाव अपनी त्वचा के रंग और समय को ध्यान में रखते हुए करें | सांवली (डार्क) त्वचा पर रेड, मैरून, गोरी पर चेरी व गेहुएं (व्हीटिश) पर रेड, चेरी के पेल शेड्स अच्छे लगते हैं | आजकल पीच और ब्रांज शेड्स काफी पसंद किया जा रहा है | यह किसी भी प्रकार की रंगत पर फबते हैं |
4. आजकल सैटिन फिनिश मॉयस्चराइजर लुक चलन में है इसलिए लिपस्टिक का चयन भी उसी अनुरूप करें | लिपस्टिक लगाने से पहले एक शेड डार्क लिप पेंसिल का इस्तेमाल जरुर करें | उसके बाद लिपस्टिक से होठों को भरें |
5. यदि होठों को पतला दिखाना चाहतीं हैं तो थोड़ा बाहर की तरफ आउटलाइन बनाएं | अब लिप ब्रश की सहायता से आउटलाइन के भीतर लिपस्टिक लगाएं |
6. होठों को चमकदार दिखाना चाहती हैं तो, लिपग्लास का प्रयोग करें | यह होठों को नर्म-मुलायम बनाने में सहायक होता है 7. सर्दियों में लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर मॉयस्चराइजर का इस्तेमाल करें | मॉयस्चराइजर लिपस्टिक को चमक देने के साथ उसे वाल्यूम भी देता है |
8. पतले होठों पर लाइट या नेचुरल शेड्स का इस्तेमाल करें | लिपस्टिक लगाने के बाद उस पर शिमर ग्लास लगाना न भूलें | शिमर ग्लास आपको पार्टी लुक देता है |

ताकि लंबे समय तक टिके How To Apply Lipstick – Tips

1. यदि आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिके तो, लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर पाउडर या फाउंडेशन की पतली परत लगा लें | फिर लिपस्टिक लगाएं तो वह अधिक देर तक होठों पर टिकी रहेगी |
2. यदि आपके होठों की शेप आपकी चाहत के अनुकूल नहीं है तो आप होठों को शेप देने व लिपस्टिक लगाने के लिए लिप ब्रश का प्रयोग करें | सर्दियों में, बरगंडी और डीप पिंक जैसे बोल्ड कलर की लिपस्टिक भी लगा सकती हैं |
3. अत्यधिक चमक चाहती हैं तो लिपस्टिक के ऊपर लिप लैकर का प्रयोग करें |
4. आपके होंठ, ज्यादा भरे-भरे लगें, इसके लिए मैट लिपस्टिक का प्रयोग करें | मैट लिपस्टिक से होंठ न सूखें, इसके लिए लिप प्राइमर (Lip Primer) या लिप फिक्सेटिव (Lip Fixative) का प्रयोग करें |
5. मॉयस्चराइजर युक्त लिपस्टिक आपके होठों के रूखेपन को दूर भगाती है |
6. विटामिन ई युक्त कलर रिच सैटिन लिपस्टिक, होठों को मुलायम बनाने के साथ चमक भी प्रदान करती है |
7. अगर होठों को हाइलाइट करना चाहती हैं तो लिप कलर डार्क और आंखों का मेकअप मिनिमल रखें |
8. 8-9 घंटे लगातार लिपस्टिक लगाए रहने से होंठ रूखे हो जाते हैं | इसलिए लिपगार्ड या वैसलीन का प्रयोग नियमित रूप से करें 

Popular posts from this blog

बच्चों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं टीबी रोग के मामले

डॉक्टर ने रुपए के लालच में किया ऑपरेशन, मौत होने पर डेथ बॉडी को किया रेफर!