इलाज के लिए मुंबई जाने वाले शासकीय सेवकों को ”मध्यालोक“ में मिलेगी आवास सुविधा

 
 मध्यप्रदेश से बीमारी का इलाज कराने के लिए मुंबई जाने वाले प्रदेश के शासकीय, अर्धशासकीय अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यों (माता, पिता, पत्नी, पुत्र, पुत्री) को "मध्यालोक" भवन मुंबई में रूकने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा उन्हें वहां लगने वाले किराए में 40 प्रतिशत डिस्काउन्ट के रूप में मिलेगी। इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश से अस्पताल/डॉक्टर का मेडिकल रैफरल सर्टिफिकेट "मध्यालोक" मुंबई में चैक-इन करते समय प्रस्तुत करना होगा। मुंबई में मध्यप्रदेश शासन के "मध्यालोक" भवन का वर्तमान में संचालन राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जा रहा है।
 

Popular posts from this blog

बच्चों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं टीबी रोग के मामले

डॉक्टर ने रुपए के लालच में किया ऑपरेशन, मौत होने पर डेथ बॉडी को किया रेफर!