Posts

सोमवार को इन 9 राज्‍यों में बारिश की संभावना, देखें नाम

Image
देश में इन दिनों गरमी के साथ-साथ बारिश भी देखी जा रही है। बीते सप्‍ताह कई राज्‍यों में बारिश हुई। आगे का अनुमान यह है कि नए सप्‍ताह की शुरुआत भी बारिश से ही हो रही है। 13 अप्रैल, सोमवार को देश के 9 राज्‍यों में बारिश हो सकती है। यहां देखें इनके नाम।  1. पंजाब  2. हरियाणा  3. दिल्‍ली-एनसीआर  4. राजस्‍थान  5. उत्‍तर प्रदेश  6. जम्मू-कश्मीर  7. हिमाचल प्रदेश  8. लद्दाख  9. उत्तराखंड  अब जानिये मौसम की विस्‍तृत जानकारी  - अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी छिटपुट बारिश होने या गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।  - पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

UP में भी बढ़ सकता है 30 अप्रैल तक लॉकडाउन, 2 कैटेगरी में बांटे जाएंगे जिले

Image
12 अप्रैल 2020 लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के लॉकडाउन उनको बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार तो बैठक के बाद तय किया कि उत्तरप्रदेश में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाने से पहले दो वर्गों में प्रदेश के जिले बांटे जा सकते हैं। पहला वर्ग वह जहां पर करोना संक्रमण एक भी मरीज सामने नहीं आए हैं और दूसरा वर्ग वह जहां पर करोना संकरण के मरीज सामने आए हैं।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक करते हुए तय किया कि उत्तरप्रदेश में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन इसके लिए प्रदेश को दो वर्ग में बांटा जाए।  इसमें ए वर्ग में वे जिले हैं, जहां 14 अप्रैल तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इन जिलों को ग्रीन जोन माना जा रहा है। वहीं वर्ग बी में प्रदेश के वे जिले जहां पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।...

शाजा मोरानी की Corona रिपोर्ट नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

Image
                                                                                                                                                              12 अप्रैल 2020  मुंबई। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी की कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 रिपोर्ट के नकारात्मक आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से वापस लौटी शाजा में कोरोना का लक्षण नहीं दिखा था लेकिन सात अप्रैल को नानावटी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनमें इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। परिवार के एक विश्वस्त ने बताया, शाजा को अस्पताल स...

राज्यपाल ने जन्मदिन पर राजभवन में लगाया हरसिंगार का पौधा

Image
भोपाल : रविवार, अप्रैल 12 राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कोरोना वायरस संकट के कारण अपना जन्मोत्सव नहीं मनाया। उन्होंने राजभवन परिवार के आग्रह पर जवाहरखंड परिसर में औषधीय गुण सम्पन्न हर सिंगार का पौधा लगाया। हर सिंगार पौधे  की  विशेषताएं हरसिंगार का फूल पश्चिम बंगाल राज्य का राजकीय पुष्प है। इस खुशबूदार सफेद, गुलाबी रंग के फूल को देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। पौराणिक एवं लोक कथाओं में भी हरसिंगार पुष्प की महत्ता का उल्लेख है। यह पौधा केवल रात में खिलता है। सुबह इस पौधे के सारे फूल झड़ जाते हैं। इस पौधे का वानस्पतिक नाम निक्टेंथस आर्बरट्रिस्टिस है। हर सिंगार का औषधीय उपयोग हरसिंगार पौधा जोड़ों के दर्द, साइटिका आदि अन्य रोगों के इलाज में लाभकारी है। आयुर्वेद में इस पौधे के फूल, पत्तियां, छाल, बीज की बहुत मांग है। हरसिंगार का पौधा हृदय रोग, ज्वर, सूखी-खांसी, अस्थि-मज्जा में रक्त को साफ करने में, गठिया रोग, घाव का इलाज, त्वचा विकारों, मधुमेह, पाचन शक्ति बढ़ाने, तनाव दूर करने आदि में भी काम आता है।

MP के लोगों को बेवकूफ बना रही है BJP, राज्य में न कोई मंत्रिमंडल, न स्वास्थ्य मंत्री : कमलनाथ

Image
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने भाजपा पर मध्य प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कोरोना संकट के चलते अभी तक ना तो मंत्रिमंडल का गठन हुआ है, ना ही स्वास्थ्य मंत्री या गृहमंत्री का प्रभार किसी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं और इस तरह का उदाहरण देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने देश में कोरोना संकट के लिए भाजपा नीत केन्द्र सरकार को जिम...

अमेरिका में H-1b visa पर काम कर रहे भारतीयों की नौकरी पर खतरा

Image
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका में एच-1बी वीजा (H-1b visa) पर काम कर रहे हजारों भारतीय नागरिकों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है और ऐसे में उनके हितों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दखल देना चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने पहले मलेरिया की दवा के निर्यात के संदर्भ में इंडिया फर्स्ट की नीति पर समझौता किया और अब उसके लिए जरूरी है कि वह अमेरिका में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की जीविका की सुरक्षा करे। उन्होंने एक बयान में कहा, एच-1बी वीजा पर 3,09,986 भारतीय काम कर रहे हैं। अब 75 हजार भारतीय नागरिकों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि अमेरिकी सरकार से बातचीत के जरिए यह सुनिश्चित किया जाए कि नौकरी जाने की स्थिति में एच-1बी की मियाद 60 दिन की बजाय 180 दिन के लिए बढ़ाई जाए ताकि संबंधित व्यक्ति वैकल्पिक नौकरी तलाश सके। उन्होंने कहा, हमारी मांग यह भी है कि मोदी सरकार यह सुनिश्चित करे कि नौकरी गंवाने वाले हर भारतीय को वहां कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से जुड़े कदमो...

दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत मौसम की मार

Image
राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत मौसम की मार से जूझ रहा है। बारिश के चलते ठंड के तेवर और तीखे हो गए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। सूर्यदेव ने भी बादलों और कोहरे की चादर ओढ़ रखी है। लोग धूप के लिए तरस गए हैं। अन्नदाता किसान अपनी फसलों को लेकर भी काफी चिंतित है। ट्रेनें समय पर नहीं चल रही हैं, हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस स्थिति का असर लोगों की जिंदगी पर भी हो रहा है। कोई बर्फबारी के कारण सड़क बंद होने से फंसा हुआ है तो किसी को लंबे समय से ट्रेन के आने का इंतजार है।

कोरोना वायरस के चलते शासन प्रशासन के साथ-साथ पत्रकार भी मैदान में, कहीं खाना तो कहीं माकस बाटते नजर आए।

Image
शेख़ नदीम@ रिपोर्टर सामना टीवी भोपाल। कोरोना वायरस के चलते शासन प्रशासन दिन-रात ताबड़तोड़ मेहनत करके लोगों  लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए प्रयास कर रहा है और गरीब बेसहारों को फुटपाथ ओं और उनके घरों पर खाना पहुंचा रहा है वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जाने-माने पत्रकार जाहिद मीर जो कि बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं पत्रकारिता के साथ-साथ समाज की सेवा में भी हमेशा तत्पर रहते हैं । कोरोना महामारी के चलते पत्रकारिता जगत में तो अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से कर ही रहे हैं साथ ही पैदल चलकर सड़कों के किनारे लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं उन्हें सोशल डिस्टेंस बनाने एवं हाथों को सैनिटाइज करने और घरों में रहने की सलाह भी दे रहे हैं साथ ही कई गरीब बेसहारा  लोगों को खाना भी पहुंचा रहे हैं । Add caption आपको बता दें  जाहिद मीर पहले से ही सोशल वर्किंग में आगे रहे हैं और कोरोना महामारी के चलते वह किसी के बिना  डोनेशन के  अपने खर्च पर लोगों को माकस और खाना मुहैया करा रहे हैं साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि वह सोशल डिस्टेंस बनाए रखें ...हाथों को स...

मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के उत्कृष्ट आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया होंगे भोपाल के नये कलेक्टर

Image
भोपाल-मुख्यमंत्री और सीएस की गुड़ बुक में शामिल मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के उत्कृष्ट आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया होंगे भोपाल के नये कलेक्टर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशानिक सर्जरी की तैयारी प्रारंभ कर दी है।जिसके तहत पहले राजगढ़,फिर इंदौर और अब भोपाल कलेक्टर को बदलने की पूरी तैयारी हो गयी है और इसी क्रम में 2009 बैच के उत्कृष्ट ईमानदार और कई नवाचारों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर स्कॉच अवार्ड जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की शैली रखने वाले युवा,ईमानदार और तेज़ तर्रार अफसर की इमेज रखने वाले अविनाश लावानिया को कलेक्टर भोपाल बनाया जा रहा है। जिसका मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने अनुमोदन कर दिया है।आदेश आज- कल में जारी हो जाएंगे। 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अविनाश लवानिया को एक विशेष मिशन के लिए 3 सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों की बनाई गई हाई पावर कमेटी में बतौर मेम्बर शामिल कर इंदौर भेजा हुआ है। अविनाश लवानिया ब्यूरोक्रेसी सर्किल में अपनी ईमानदार,तेज़ तर्रार छवि के साथ युवा अधिकारी और स्वच्छ प्रशासन देने की जवाबदेही की मिसाल के रूप में फेमस है।

अगर आपने लोन लिया है तो अब नहीं चुकानी होगी 3 महीने तक EMI

Image
Saamana tv.com बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि लोन के ईएमआई भुगतान पर तीन महीने का मोराटोरियम ग्राहकों के लिए बड़ी राहत होगी। यह इसलिए क्योंकि अभी कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से अर्थव्यवस्था में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिजर्व बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकाने से उनके क्रेडिट स्कोर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोरोनावायरस की वजह से गंभीर संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में लोन लेकर मकान खरीदने वाले, कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन लेने वाले या अन्य लेनदारों को तीन महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है। हालांकि क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को फिलहाल यह राहत नहीं मिल रही है। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आज कई बड़े ऐलानों में टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को तीन महीने तक ईएमआई नहीं चुकानी होगी, यह बात भी कही। यह लाभ सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी से टर्म लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा।

कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं।

Image
कोरोना (COVID-19) संबंधित किसी जानकारी के लिए बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं। नीचे डॉक्टर के नाम के साथ नंबर और समय भी अंकित है। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक Dr Tushar Shah.   9321469911 Dr M Bhatt.           9320407074 Dr D Doshi.           9820237951 Dr D Rathod.         8879148679 Dr R Gwalani.        8779835257 Dr D Kansara.       8369846412 दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक Dr G Kamath.      9136575405 Dr S Manglik.       9820222384 Dr J Jain.             7021092685 Dr A Thakkar.      9321470745 Dr L Bhagat.        9820732570 Dr N Shah.           9821140656 Dr S Phanse.        8779328220 Dr J Shah.            9869031354 शाम 4 बजे से शाम 8 बजे तक Dr N Zaveri.      ...

जानिए कैसे बचा जा सकता है कोरोना वायरस से।

Image
  डॉक्टरों द्वारा कोरोना वायरस से मारे गए लोगो का पोस्ट-मोर्टेम करने के बाद इस वायरस से सम्बंधित बहुत अहम् जानकारी दी गयी गई |   ये वायरस स्वास नली में जाकर म्यूकस की लेयर बना लेता है जो सॉलिड हो जाती है और स्वास नली बंद हो जाती है . इलाज़ के लिए डॉक्टर्स इसी नली को खोलने की कोशिश करते हैं और दवाई देते हैं, हलाकि इसमें कई दिन लगते हैं और पेशेंट क्रिटिकल हो जाता है. इससे बचने के कुछ उपाय है जो की नीचे है -  १. दिन भर समय समय पर गरम पेय का सेवन करें जैसे की कॉफी, चाय, सूप, गरम पानी| हर २० mins में गरम पानी पिए| ऐसा करने से मुँह सूखेगा नहीं और अगर कोई वायरस आ गया होगा तो वो पेट में चला जायगा और गैस्ट्रिक juices की वजह से ख़तम हो जायगा इसके पहले की वो lungs तक पहुंच के पकड़ बना पाए. २. हर दिन antiseptic जैसे की विनेगर या लेमन या साल्ट और गरम पानी से गरारे करें . ३. वायरस बालो और कपड़ो में चिपक जाता है| किसी भी साबुन या डिटर्जेंट से वो मर जाता है| इसलिए बाहर से घर आते ही सबसे पहले बिना कहीं बैठे सीधे बाथरूम जाके नहा लें | अगर कपडे धो नहीं सकते तुरंत तो धुप में रख देख कपड़ो को ...

75 करोड़ का जुर्माना, पतंजलि को बड़ा झटका

Image
नई दिल्ली (ईएमएस)। नेशनल एंटी प्रॉफिटियरिंग अरथॉरिटी (एनएए) ने योग गुरु बाबा रामदेव कीकंपनी पतंजलि को बड़ा झटका देते हुए 75 करोड़ का जुर्माना लगाया है। दरअसल, जीएसटी कमहोने के बाद भी उसका लाभ ग्राहकों तक न पहुंचाने और सामान कारेट ज्यादा लेने के लिए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 75.08 करोड़रुपए काजुर्माना लगाया गया है। एनएए ने कहा है कि वाशिंग पाउडर पर जीएसटी में कटौती के बावजूद पतंजलि ने उसके रेट बढ़ा दिए थे।

शस्त्र लायसेंसधारको के यूनिक यूआईएन क्रमांक हेतु 31 मार्च तक जमा कराऐं दस्तावेज

Image
भा रत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा शस्त्र लायसेंस की जानकारी कम्प्यूटर के माध्यम से भरने एवं मॉनीटर करने के लिए एनडीएल-एएलआईएस सॉफ्टवेयर बनाया है। जिसके माध्यम से सभी शस्त्र लायसेंस के लिए एक यूनिक यूआईएन क्रमांक जारी करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत ऐसे शस्त्र लायसेंस धारक जिनका शस्त्र लायसेंस 31 मार्च 2016 या उससे पहले की दिनांक को जारी किया गया है एवं उनका यूनिक यूआईएन क्रमांक अभी जारी नहीं हुआ है। ऐसे शस्त्र लायसेंस धारको को अपने आवेदन पत्र स्पष्ट एवं सही व संपूर्ण जानकारी सहित 31 मार्च 2020 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें। ताकि उनके आर्म्स लायसेंस का डाटाबेस ऑनलाईन फीडिंग किया जाकर विशिष्टि नम्बर (यूआईएन) सर्जित किया जा सके। नियत अवधि तक आवेदन प्राप्त नहीं होने एवं यूआईएन सर्जित न होने की दशा में उनके शस्त्र लायसेंस स्वतः निरस्त (रद्द) कर दिए जाएंगे।

बाहर कचरा फेंकने वाले होटल मालिकों पर लगाए जुर्माना : कलेक्टर

Image
                    कलेक्टर श्री वर्मा ने शहर का निरीक्षण कर देखी सफाई व्यवस्था  क लेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने मंगलवार सुबह हरदा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने बस स्टैंड, घंटाघर, हरदा खुर्द आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश मौके पर उपस्थित सीएमओ श्री ज्ञानेंद्र कुमार यादव एवं नगरपालिका कर्मचारियों को दिए।     सर्वप्रथम कलेक्टर श्री वर्मा प्रातः 6.30 बजे बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने नालियों के अंदर से कचरा साफ करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो होटल मालिक बाहर खुले में अथवा नालियों में कचरा फेंकते है उन पर नगरपालिका द्वारा नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में यदि कहीं भी अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं तो उन्हें हटाया जाए। जिन होर्डिंग्स के लिए नगरपालिका द्वारा अनुमति प्रदान की गई है उन्हें अलग रंग से पेंट करें ताकि उनकी पहचान अलग से की जा सके। उन्होंने बाजार क्षेत्र तथा घंटाघर चौराहे पर सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की। कलेक्टर श्री वर्मा ने हरदा खु...

उपचार हेतु दो लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत

Image
        क लेक्टर श्रीकांत बनोठ द्वारा मुख्यमंत्री की अनुशंसा से स्वेच्छानुदान मद के जरिए जिले के दस हितग्राहीयों को उपचार हेतु दो लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें उमरबन के अकरम पिता नियाज खान के 20 हजार रूपए, धार के चिटनीस चौक के विजय पिता गजानंद बिरथरे, ग्राम तोरनोद के दुलेसिंह पिता शंकर, ग्राम भीलखेड़ा के संतोष पिता जगन्नाथ जिराती, ग्राम बेगन्दा के सुभाष सिंह सोलंकी, पीथमपुर तहसील के राम पिता मंगु महाजन, ग्राम खण्डवा के महेश पिता रामचन्द्र कामदार, मनावर तहसील के ग्राम खेरवा के कैलाश पिता थावरिया भावेल, सरदारपुर तहसील के ग्राम मारोल के नैतिक शर्मा तथा कुक्षी तहसील के ग्राम चिपटारा के मंशाराम पिता रणछोड़ जामोद के क्रमश: 25-25 हजार रूपए शामिल हैं।  

हर घर में नल से जल प्रदाय करने के प्राक्कलंन का प्रस्ताव अनुमोदित

Image
 न ल जल येाजना वाले ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर में नल से जल प्रदाय करने के प्रस्ताव को यहां संपन्न हुई जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक में अनुमोदित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन, उदयपुरिया, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री आर.एल. खरे, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन श्री एन.पी. बाथम, अनुविभागीय अधिकारी वन, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री श्रीवास्वत, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री हीरेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे।     बैठक में विकासखंडवार दतिया के 19 गांवों के 964.33 लाख रूपये के, भाण्डेर के 30 गांवों के 895.69 लाख रूपये के एवं सेवढ़ा के 51 गांवों के 1322.04 लाख रूपये का कुल 100 गांवों का 3182.08 लाख रूपये के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।      इ सके अतिरिक्त माता रतनगढ़ में सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था हेतु 140.83 लाख रूपये के प्राक्कंलन के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया गया। इसमें नवीन स्त्रोत मय पंप स्थापना एवं विद्युत डी.पी. 3 नग, 6...

मुख्यमंत्री मदद योजना से आदिवासी परिवारों को मिलेगी मदद

Image
आ दिवासी परिवार में खुशियों और दुरूख के क्षणों में मुख्यमंत्री मदद योजना उपयोगी रही है। किसी भी आदिवासी परिवार में संतान का जन्म होने पर उस परिवार को 50 किलो अनाज गेहूं/चावल उचित मूल्य की दुकान से मुफ्त मिलता है। इसके लिये जन्म का पंजीयन कराने पर पंचायत सचिव से जो मदद रसीद मिलती है उसे राशन दुकान में दिखाना होता है। यह सुविधा प्रत्येक परिवार को केवल दो बच्चों के जन्म तक ही मिल सकती है।        कि सी आदिवासी परिवार में मृत्यु होने पर सामूहिक भोज के लिये 100 किलो अनाज गेहूं/चावल मृत्यु का पंजीयन कराने पर पंचायत सचिव से मिली मदद रसीद, राशन दुकान पर दिखाने पर वहां से नि:शुल्क मिलता है।                  आ दिवासी समुदायों द्वारा आयोजित किये जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में उपयोग के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से 25 हजार रूपये के बर्तन खरीदकर गाँव के मुखिया को सौंपे जा रहे हैं।   

जिले में खेतों में नरवाई में आग लगाने पर प्रतिबंध

Image
जि ले में जनसामान्य के हित, सार्वजनिक सम्पत्ति, पर्यावरण एवं लोक व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने सम्पूर्ण जिले में खेतों में खड़े गेहूँ के डंठलों (नरवाई) में आग लगाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध आगामी दो माह तक जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन भादवि की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय होगा।    उल्लेखनीय है कि गेहूँ की फसल की कटाई के पश्चात अगली फसल के लिए खेत तैयार करने के लिए किसानों द्वारा अपनी सुविधा हेतु खेत में नरवाई में आग लगाकर खेत साफ किया जाता है। नरवाई में आग लगाना खेती के लिए नुकसानदायक होने के साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी हानिकारक है। इसके कारण विगत वर्षो में गंभीर अग्नि दुर्घटनाएं घटित हुई हैं तथा व्यापक सम्पत्ति की हानि हुई है। खेत की आग के अनियंत्रित होने पर जनसम्पत्ति व प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु आदि नष्ट हो जाते हैं। साथ ही खेत की मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले लाभकारी सूक्ष्य जीवाणु इससे नष्ट होते हैं जिससे खेत की उर्वरा शक्ति भी धीरे-...

नोवल कोरोनवायरस बीमारी के लिए अतिरिक्त यात्रा परामर्श

Image
11 मार्च ,  2020 और 16 मार्च ,  2020 को जारी किए गए यात्रा परामर्श को जारी रखते हुए ,  निम्नलिखित अतिरिक्त परामर्श जारी किए गए हैं: अफगानिस्तान ,  फिलीपींस ,  मलेशिया से भारत आने वाले यात्रियों की यात्रा तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित की गई है। भारतीय समयानुसार शाम तीन बजे के बाद इन देशों से भारत के लिए कोई उड़ान नहीं भरी जाएगी।  यह निर्देश एक अस्थायी उपाय है और 31 मार्च 2020 तक लागू रहेगा और बाद में इसकी समीक्षा की जाएगी।