Posts
महाकाली विसर्जन में पथराव, पुलिस के आधा दर्जन वाहन आग के हवाले
- Get link
- X
- Other Apps
Saamana न्यूज़ नेटवर्क। जबलपुर। मन्नत महाकाली लटकारी का पड़ाव वाली माता का विसर्जन नर्मदा में रोके जाने से भक्तों ने उपद्रव कर दिया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पथराव हो गया। साथ ही आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला संभालने के लिए लाठीचार्ज भी किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया है। शहर के सभी आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माता महाकाली विसर्जन के लिए ग्वारीघाट जा रहीं थीं। तभी झंडा चौक के पास पुलिस ने वाहन को रोक लिया। वे ग्वारीघाट के बजाए कुंड में विसर्जन की बात कह रहे थे। इस पर माता के भक्त बिफर गए। पुलिस के अधिकारियों ने समिति सदस्यों से बातचीत करना शुरू की। वही ट्रक चालक ने ट्रक स्टार्ट किया और गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे ट्रक सीधे वहां खड़ी जेसीबी से टकराया इसके बाद कुछ उपद्रवियों व अतिउत्साही युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। चंद ही मिनटों में माहौल भक्तिमय से दंगे में बदल गया। पुलिस बल ने पहले समझाइस दी, लेकिन जब भक्त नहीं माने तो आंसू गैस के गोले छोड़े ग...
12 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी
- Get link
- X
- Other Apps
Saamana न्यूज़ नेटवर्क। जगदलपुर-इंडियन नेशनल कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिये बस्तर के 12 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जनरल सेकेट्री मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर वाली सूची ,अंतागढ़ से अनूप नाग,भानुप्रतापपुर से मनोज मंडावी,कांकेर से शिशुपाल सोरी,केशकाल से सन्तराम नेताम,कोंडागाँव से मोहन मरकाम,नारायणपुर से चन्दन कश्यप, बस्तर से लखेश्वर बघेल,जगदलपुर से रेखचन्द जैन,चित्रकोट से दीपक बैज,दंतेवाडा से देवती कर्मा,बीजापुर से विक्रम शाह मंडावी और कवासी लखमा को कोंटा से कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है,कांकेर के वर्तमान विधायक शंकर धुर्वा का टिकट काट दिया गया है
65 साल पुराना बूढ़ा पुल भरभरा कर गिरा।निगम आयुक्त सहित अन्य अफसर बाल बाल बचे।
- Get link
- X
- Other Apps
Saamana न्यूज़ नेटवर्क इंदौर।जवाहर मार्ग का 65 साल पुराना क्षतिग्रस्त पुल को तोड़ने की कार्रवाई रविवार की सुबह शुरू हुई। पुल का आधा हिस्सा तोड़ने के बाद ही आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। पुल के इस आधे हिस्से से कुछ सेकंड पहले ही निगम कमिश्नर और अन्य अफसर निकले थे। वैकल्पिक मार्ग का पैदल निरीक्षण किया दरोगा को किया निलम्बित कमिश्नर आशीष सिंह ने जवाहर मार्ग के ध्वस्त पुल के वैकल्पिक मार्गो का भी पैदल दौरा किया।आयुक्त ने चंपाबाग पुल के पहुंच मर्ग का कार्य देखते हुए हाथीपाल चौराहे तक पैदल निरीक्षण किया। सिंह ने अतिक्रमण करने वालो को सख्त चेतावनी भी दी की वे जल्द से जल्द अपना सामान हटा लें। इसके बाद सिंह चंद्रभागा, महल कचहरी साउथ तोड़ा के गलियों में भी पहुंचे। यह अफसरों को वैकल्पिक मार्गो में आने वाली बाधा को दूर करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में गन्दगी दिखने पर उन्होंने दरोगा को निलंबित कर दिया। चन्द्रभागा पर लोगो द्वारा पानी की समस्या बताने पर सिंह ने अपर आयुक्त संदीप सोनी को तत्काल निराकरण करने के लिए भेजा। यहाँ पुल निर्माण के दौरान कुछ नल कनेक्शन टूट गए। जिससे लोगो पानी की समस्या...
25 सितंबर को भोपाल के कई स्कूलों में छुट्टी
- Get link
- X
- Other Apps
Saamana न्यूज़ नेटवर्क भोपाल : BJP के लिए स्कूलों में की गई छुट्टी 25सितंब को भाजपा के कार्यकर्ता महाकुम्भ को देखते हुए भोपाल के कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। स्कूल वाले ट्रैफिक व्यवस्था को कारण बता रहे हैं, जबकि मामला बस का है। सूत्रों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट विभाग ने कई स्कूलों की बसों को BJP के लिए लगवा दिया है। इसी के चलते, कई स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी कर दी गई है। गौरतलब है कि, इससे पहले रेलवे ने भी भाजपा के कार्यक्रम के कारण, परीक्षा निरस्त की थी
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
- Get link
- X
- Other Apps
Saamana न्यूज़ नेटवर्क कार्यकर्ता महाकुम्भ महाकुंभ में इतिहास रचेंगे भाजपा कार्यकर्ता: राकेश सिंह भोपाल। कल 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के लाखों कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विशेष उपस्थिति में नया इतिहास रचेंगे। यह लाखों कार्यकर्ता महाकुम्भ स्थल से प्रदेश में चौथी महाविजय का संकल्प लेकर अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश भर के जिलों और मंडलों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जंबूरी मैदान पहुँचने की खबरे आ रही है। प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि यह महाकुंभ विधानसभा चुनाव में चैथी महाविजय का शंखनाद तो होगा ही, 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भव्य शुभारंभ भी होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में प्रधानमंत्री के आगमन के हम कार्यकर्ताओं के लिए बड़े मायने है। उनके वैष्विक व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओं को अदभुत उर्जा मिलेगी। इसी उर्जा के साथ कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में उतरेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिनके नेतृत्व मे...
इलेक्ट्रोनिक मीडिया में राजनैतिक विज्ञापनों का प्रसारण पूर्व प्रमाणन हर समय अनिवार्य
- Get link
- X
- Other Apps
Saamana न्यूज़ नेटवर्क रायसेन, 23 सितंबर 2018 संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राजेश क़ौल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 13 अप्रैल 2004 को जारी आदेश के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी, केबल नेटवर्क आदि) में राजनैतिक विज्ञापन जारी करने से पूर्व सक्षम समिति से प्रमाणन लेना अनिवार्य है। यह आदेश न सिर्फ़ आचार संहिता लागू होने के समय बल्कि हर समय क्रियाशील है। इस सम्बंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 सितम्बर 2018 को पत्र जारी कर उक्त प्रावधान का अनिवार्य रूप से पालना सुनिश्चित करने के सम्बंध में निर्देश दिए गए हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों, केबल नेटवर्क एवं टीवी चैनल (इलेक्ट्रोनिक मीडिया) संचालको तथा अन्य व्यक्ति जो राजनैतिक विज्ञापन प्रसारित करना चाहते हैं उन्हें इस प्रावधान का अनिवार्य पालन करने के लिए कहा है।